लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र के पूर्व ऊर्जा मंत्री ने अधिक बिल आने के खिलाफ किया प्रदर्शन, बिजली के बिल जलाए

By भाषा | Updated: November 23, 2020 11:37 IST

Open in App

नागपुर, 23 नवम्बर भाजपा नेता एवं महाराष्ट्र के पूर्व ऊर्जा मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले ने वैश्विक महामारी के दौरान अधिक बिल आने की शिकायत करने वाले लोगों को राहत पहुंचाने की दिशा में महाराष्ट्र सरकार के कोई कदम ना उठाने के खिलाफ सोमवार को प्रदर्शन किया और बिजली के बिल जलाए।

राज्य के ऊर्जा मंत्री नितिन राउत ने इस माह ही शुरुआत में बिजली के बिल संबंधी समस्या का सामना कर रहे लोगों को राहत देने का संकेत देते हुए कहा था कि दिवाली का उपहार जल्द मिलेगा।

मंत्री ने हालांकि कुछ दिन पहले कहा कि सरकार अभी तक बिजली के बढ़े बिल की समस्याओं का कोई समाधान नहीं कर पाई है और ऐसे में लोगों को उसका पूरा भुगतान करना होगा।

सरकार के खिलाफ भाजपा के राज्यव्यापी प्रदर्शन के तौर पर बावनकुले ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ नागपुर के कोराडी क्षेत्र में महादुला स्थित अपने आवास के पास सोमवार को बिजली के बिल जलाए।

बावनकुले ने पिछले सप्ताह मांग की थी कि जिन लोगों ने प्रतिदिन 300 यूनिट बिजली का इस्तेमाल किया, उन्हें मार्च से जून की अवधि के बीच बिल भुगतान में छूट मिलनी चाहिए।

उन्होंने यह भी कहा था कि लॉकडाउन की वजह से कई लोगों की नौकरी भी चली गई और कई लोगों को बढ़े हुए बिल मिले हैं। सरकार को इन बिलों को ठीक करना चाहिए।

राउत ने पिछले सप्ताह कहा था कि सरकार इन बिजली के बिलों के संबंध में कोई राहत नहीं दे पाएगी।

उन्होंने दावा किया था कि बिजली कम्पनियों को भारी नुकसान हो रहा है और इसके लिए भाजपा सरकार से विरासत में मिली ‘‘गड़बड़’’ जिम्मेदार है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारत अधिक खबरें

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग