लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र: ‘‘बम’’ लेकर पुलिस थाने पहुंचा युवक

By भाषा | Updated: June 13, 2021 16:31 IST

Open in App

नागपुर,13 जून महाराष्ट्र के नागपुर के नंदनवन पुलिस थाने के कर्मचारी उस वक्त स्तब्ध रह गए जब एक व्यक्ति पुलिस थाना परिसर में एक बैग ले कर दाखिल हुआ और उसने कहा कि जो बैग वह लिए है उसमें ‘‘बम ’’ है और वह बैग उसे एक कॉलेज के पास लावारिस हालत में मिला है।

अधिकारियों ने रविवार को बताया कि यह घटना शनिवार शाम की है और व्यक्ति की पहचान राहुल पगाड़े(25) के तौर पर की गई है। पगाड़े ने पुलिस पूछताछ में स्वीकार किया कि पेट्रोल की बोतल और बैटरी की मदद से उसने खुद ही विस्फोटक तैयार किया था और इसका वीडियो उसने यूट्यूब में देखा था।

एक अधिकारी ने आतंकवाद से इसका कोई भी संबंध होने की आशंका से इनकार किया और कहा कि पगाड़े का विस्फोट लगाने या किसी को नुकसान पहुंचाने का कोई इरादा नहीं था। पगाड़े एक सैलून में काम करता है और शहर के साईबाबा नगर इलाके में किराए के मकान में रहता है। उसके माता-पिता की मौत हो चुकी है और तीनों बहनों का विवाह हो चुका है।

अधिकारी ने बताया,‘‘ पगाड़े ने बताया कि वीडियो देख कर उसने बम बनाना सीखा और खुद भी बनाने का निर्णय किया। और कुछ चीजों की मदद से उसने बम बना लिया।’’उन्होंने बताया कि इसके बाद पगाड़े डर गया और उसने विस्फोटक पुलिस को सौंपने का निर्णय किया।

उन्होंने बताया,‘‘ युवक ने बताया कि उसे बम वाला बैग केडीके कॉलेज के पास से मिला लेकिन उसके बयान से संदेह पैदा हुआ और कड़ाई से पूछताछ करने पर उसने खुद ही विस्फोटक बनाने की जानकारी दी।’’ पुलिस अधिकारी के अनुसार पगाड़े ने बताया कि वह डर गया था और उसे समझ नहीं आ रहा था कि विस्फोटक का क्या किया जाए इसलिए वह उसे ले कर पुलिस थाने आ गया।

पगाड़े के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगांगुली और रोहित क्लब में शामिल होंगे गायकवाड़, केवल 1 मैच दूर?, आईपीएल में भारतीय कप्तानों द्वारा लगातार हारे गए मैच?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं