लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र: एमपीएससी परीक्षा की तैयारी करने वाले युवक ने की आत्महत्या

By भाषा | Updated: November 28, 2020 18:25 IST

Open in App

मुंबई, 28 नवंबर महाराष्ट्र लोकसेवा आयोग (एमपीएससी) परीक्षा की तैयारी करने वाले 26 वर्षीय एक युवक ने रत्नागिरि जिले में स्थित अपने घर में कथित तौर पर आत्महत्या कर ली।

लांजा पुलिस थाने के एक अधिकारी ने शनिवार को बताया कि महेश लक्ष्मण झोरे ने बृहस्पतिवार दोपहर में लांजा तालुका के कोर्ले शकर वाडी में अपने घर की छत से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

अधिकारी ने बताया कि झोरे उस समय घर में अकेले थे और उनके शव को वहां से गुजर रहे एक व्यक्ति ने देखा, जिसने पुलिस को इस बारे में जानकारी दी। घटनास्थल से एक सुसाइड नोट भी मिला है।

उन्होंने बताया कि मृतक के परिवार का कहना है कि वह महाराष्ट्र लोकसेवा आयोग परीक्षा की तैयारी कर रहा था और परीक्षाओं के स्थगित होने की वजह से परेशान चल रहा था।

अधिकारी ने बताया कि आत्महत्या के पीछे की सटीक वजह का पता लगाने के लिए जांच जारी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

क्रिकेटDC vs GT, IPL 2026: दिल्ली में बादलों का डेरा, जानें DC vs GT मैच में बारिश खेल बिगाड़ेगी या नहीं?

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

भारत अधिक खबरें

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह