लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र : चोर समझकर युवक को बुरी तरह पीटा, मौत

By भाषा | Updated: October 10, 2021 12:02 IST

Open in App

ठाणे, 10 अक्टूबर महाराष्ट्र के ठाणे जिले में लोगों के एक समूह ने 25 वर्षीय युवक को कथित तौर पर चोर समझकर मार डाला। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

नारपोली थाने के एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना शनिवार देर रात डेढ़ बजे भिवंडी में हुई। उन्होंने बताया कि आरोपियों ने पीड़ित रमेश मुरली धर्मा को कथित तौर पर चोर समझकर पकड़ लिया। उसके पिता ऑटो रिक्शा चलाते हैं।

लोगों के समूह ने धर्मा को कथित तौर पर लोहे की छड़ों, डंडों से बुरी तरह से पीटा और फिर वे वहां से भाग निकले। अधिकारी ने बताया कि धर्मा की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

आरोपियों की पहचान पंचगुलाम गुप्ता और उसके नौकरों के तौर पर की गई है। हालांकि प्राथमिकी में आरोपियों की संख्या का जिक्र नहीं है।

पुलिस ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भिवंडी के सरकारी अस्पताल में भेजा गया है। उन्होंने बताया कि इस मामले में अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं की गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

क्रिकेटएक था जो विकेट के पीछे?, जितेश शर्मा के शानदार प्रदर्शन के बाद आरसीबी ने धोनी पर किया कटाक्ष, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां