लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र: हज यात्रियों से निवेश के बहाने पर 2.70 करोड़ रुपये की ठगी के मामले में यात्रा संचालक गिरफ्तार

By भाषा | Updated: October 9, 2021 18:24 IST

Open in App

ठाणे, नौ अक्टूबर महाराष्ट्र के ठाणे जिले के भिवंडी शहर में हज और उमरा करने की इच्छा रखनेवाले लोगों को बहला कर निवेश के जरिए कथित तौर पर 2.70 करोड़ रुपये की ठगी के मामले में पुलिस ने एक यात्रा संचालन कंपनी के मालिक को गिरफ्तार किया।

उन्होंने बताया कि ठाणे पुलिस की अपराध शाखा की आर्थिक अपराध इकाई ने कार्रवाई की। पुलिस ने बताया कि आरोपी की पहचान नसीर अब्दुल शकुर शेख (46) के रूप में हुई है, वह अल हरम इंटरनेशनल टूर्स एंड ट्रवेल्स का मालिक है।

लोगों ने हज और उमरा के लिए उससे संपर्क किया था और शेख ने उनसे इस यात्रा की व्यवस्था करने के लिए पैसे लिए थे। हालांकि बाद में उसने इन लोगों को कुछ निजी कंपनियों में निवेश के लिए बहला लिया और उन्हें रकम पर आकर्षक अदायगी का वादा किया। हालांकि वह उनके पैसे लौटाने में असफल रहा। कुल राशि 2,70,09,470 रुपये है।

पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया। एक स्थानीय अदालत ने उसे 12 अक्टूर तक के लिए पुलिस हिरासत में भेज दिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है