लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र: रेल की पटरियों के पास लेटकर आत्महत्या का प्रयास करने वाली महिला बच गई

By भाषा | Updated: June 19, 2021 17:35 IST

Open in App

ठाणे, 19 जून भाषा महाराष्ट्र के ठाणे जिले में बदलापुर रेलवे स्टेशन के पास पटरियों पर लेटकर जान देने का प्रयास करने वाली 30 वर्षीय एक महिला चमत्कारिक रूप से बच गई, जबकि ट्रेन प्लेटफॉर्म से होकर गुजरी। एक पुलिस अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टया ऐसा लगता है कि तीन साल के बच्चे की मां, उक्त महिला मानसिक रूप से बीमार है। कल्याण राजकीय रेलवे पुलिस निरीक्षक वाल्मीक शार्दुल ने संवाददाताओं से कहा, “महिला शुक्रवार की सुबह बदलापुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म के नीचे रेल की पटरियों के पास लेट गई। सुबह साढ़े नौ बजे उद्यान एक्सप्रेस प्लेटफॉर्म से गुजरी, लेकिन महिला को कोई चोट नहीं आई। ट्रेन के गार्ड ने महिला को देखा तो अंतिम बोगी गुजरने से पहले ट्रेन रोक दी गई।”

उन्होंने कहा कि सौभाग्य से महिला बच गई। उन्होंने बताया कि बाद में महिला को उसके परिवार को सौंप दिया गया। महिला की मां ने संवाददाताओं से कहा कि उनकी बेटी शुक्रवार की सुबह किसी को बताये बिना घर से बाहर चली गई थी। उन्होंने कहा कि वह मानसिक रूप से अस्वस्थ है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

क्रिकेटSRH vs LSG: ऋषभ पंत ने दिखाया कमाल, अर्धशतक जड़कर लखनऊ को IPL 2026 की पहली जीत दिलाई

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन