महाराष्ट्र: महिला वकील ने दो अन्य वकीलों पर बलात्कार का आरोप लगाया, प्राथमिकी दर्ज

By भाषा | Updated: July 26, 2021 18:40 IST2021-07-26T18:40:30+5:302021-07-26T18:40:30+5:30

Maharashtra: Woman lawyer accuses two other lawyers of rape, FIR registered | महाराष्ट्र: महिला वकील ने दो अन्य वकीलों पर बलात्कार का आरोप लगाया, प्राथमिकी दर्ज

महाराष्ट्र: महिला वकील ने दो अन्य वकीलों पर बलात्कार का आरोप लगाया, प्राथमिकी दर्ज

मुंबई, 26 अप्रैल मुंबई पुलिस ने 35 वर्षीय एक महिला वकील की शिकायत के आधार पर, बलात्कार और छेड़छाड़ के आरोप में दो वकीलों तथा पांच अन्य लोगों के विरुद्ध एक प्राथमिकी दर्ज की है। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है कि मुख्य आरोपी ने अपनी कानूनी फर्म में अच्छे वेतन देने के नाम पर उसका यौन शोषण किया। एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

पुलिस को दिए बयान में महिला ने कहा कि मुख्य अभियुक्त भी एक वकील है और उसने दक्षिण मुंबई स्थित अपनी फर्म में डेढ़ लाख रुपये प्रतिमाह वेतन देने का वादा किया था।

मरीन ड्राइव पुलिस थाने के एक अधिकारी ने शनिवार को दर्ज प्राथमिकी का उल्लेख करते हुए बताया कि मुख्य आरोपी ने महिला को फर्म का लेटरहेड और नियुक्ति पत्र देने का वादा किया और कार्यालय में उससे बलात्कार किया। उन्होंने कहा कि पीड़िता ने दावा किया है कि कार्यालय में एक अन्य वकील और पांच कर्मचारी उसके साथ छेड़खानी करते थे।

अधिकारी ने कहा कि दोनों वकीलों और पांच कर्मचारियों के विरुद्ध बलात्कार तथा अन्य आरोपों में मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने कहा कि अभी तक किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है और पुलिस आरोपों की सत्यता का पता लगा रही है जिसके बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Maharashtra: Woman lawyer accuses two other lawyers of rape, FIR registered

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे