लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र: महिला आईएएस अधिकारी को पदभार संभालने से रोका गया

By भाषा | Updated: August 2, 2021 17:57 IST

Open in App

औरंगाबाद, दो अगस्त महाराष्ट्र में हाल ही में तबादला होकर आयीं एक महिला आईएएस अधिकारी, परभणी जिलाधिकारी के तौर पर पदभार ग्रहण नहीं कर सकीं क्योंकि विदा हो रहे जिलाधिकारी ने अंतिम समय में पदभार उप जिलाधिकारी को सौंप दिया। इस मामले में एक सत्तारूढ़ पार्टी के नेताओं द्वारा हस्तक्षेप करने के आरोप लग रहे हैं जोकि नए अधिकारी की तैनाती नहीं चाहते।

बिना किसी नेता का नाम लिये भाजपा के एक स्थानीय विधायक ने सोमवार को कहा कि शिवसेना को परभणी की जनता द्वारा दिये गए समर्थन को नहीं भूलना चाहिए। वहीं, एक सामाजिक संगठन ने विरोध-प्रदर्शन किया और मांग उठायी कि जनहित में तत्काल आईएएस अधिकारी अचल गोयल को पदभार सौंपा जाए।

महाराष्ट्र में शिवसेना के नेतृत्व वाली महाविकास अघाड़ी सरकार है जिसमें कांग्रेस और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी गठबंधन सहयोगी हैं। परभणी के सांसद शिवसेना से हैं जबकि रांकापा नेता नवाब मलिक जिला प्रभारी मंत्री हैं।

जागृत नागरिक अघाड़ी की अध्यक्ष माधुरी क्षीरसागर ने संवाददाताओं से कहा, '' सभी लोग इस बात को लेकर उत्सुक थे कि 31 जुलाई को दीपक मुगलीकर के सेवानिवृत्त होने के बाद जिलाधिकारी का पदभार कौन संभालेगा? हमे पता चला कि आईएएस अधिकारी अचल गोयल को नया जिलाधिकारी तैनात किया गया है और उनकी तैनाती की खबर अखबारों में भी प्रकाशित हुई थी। हालांकि, 31 जुलाई को राज्य सरकार ने मुगलीकर को पदभार उप जिलाधिकारी राजेश केतकर को सौंपने को कहा। ऐसा कुछ राजनेताओं के चलते हुआ जोकि शर्मनाक है। यह दर्शाता है कि राज्य सरकार द्वारा महिला सशक्तिकरण को लेकर किये जाने वाले दावे खोखले हैं।''

संगठन ने इस मामले में मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के हस्तक्षेप की मांग उठायी। स्थानीय भाजपा विधायक मेघना बोरडीकर ने आरोप लगाया कि कुछ राजनेताओं ने अपने हितों के चलते परभणी में कभी भी अच्छे अधिकारियों को काम करने की अनुमति नहीं दी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारत अधिक खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन