लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र: चंद्रपुर में बाघ के हमले में महिला की मौत, एक मामले में बाघ का शावक मृत मिला

By भाषा | Updated: December 16, 2021 20:30 IST

Open in App

चंद्रपुर (महाराष्ट्र), 16 दिसंबर महाराष्ट्र के चंद्रपुर जिले की पोम्भुरना तहसील में बृहस्पतिवार सुबह एक बाघ के हमले में 35 वर्ष की एक महिला की मौत हो गई। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

चंद्रपुर क्षेत्र के मुख्य वन संरक्षक एन आर प्रवीण ने बताया कि महिला की पहचान संध्या बावने के रूप में हुई है। उन्होंने बताया, ‘‘बाघ झाड़ियों से निकलकर आया और महिला पर हमला कर दिया। महिला की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। आसपास के लोगों ने बाघ को डराकर भगाने की कोशिश की लेकिन वे इसमें सफल नहीं हो पाये। वन अधिकारियों ने घटनास्थल पर पहुंचकर पंचनामा किया। मृतक महिला के परिवार को प्रारंभिक मुआवजा दिया गया।’’

उन्होंने बताया कि एक अन्य घटना में चंद्रपुर सुपर थर्मल पावर स्टेशन के समीप बुधवार रात बाघ का एक शावक मृत मिला। उन्होंने बताया कि शावक के मृत मिलने की जानकारी मिलने के बाद वन अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि प्राथमिक जांच के दौरान कर्मियों को शावक के शरीर पर जख्म के निशान दिखे। उन्होंने कहा कि ऐसी आशंका है कि किसी बाघ ने ही शावक को मार डाला होगा।

उन्होंने बताया कि इस बीच सोली वनक्षेत्र में एक बाघ के शिकार के मामले में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया। उन्होंने बताया कि इस बारे में एक मामला दर्ज करके आगे की जांच की जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा