महाराष्ट्र : महिला कांस्टेबल ने उप मुख्यमंत्री की कार चलाई, अन्य मंत्रियों ने की प्रशंसा

By भाषा | Updated: December 26, 2021 20:33 IST2021-12-26T20:33:25+5:302021-12-26T20:33:25+5:30

Maharashtra: Woman constable drives Deputy CM's car, other ministers praise | महाराष्ट्र : महिला कांस्टेबल ने उप मुख्यमंत्री की कार चलाई, अन्य मंत्रियों ने की प्रशंसा

महाराष्ट्र : महिला कांस्टेबल ने उप मुख्यमंत्री की कार चलाई, अन्य मंत्रियों ने की प्रशंसा

मुंबई, 26 दिसंबर महाराष्ट्र में एक महिला कांस्टेबल की राज्य के उप मुख्यमंत्री अजित पवार की तटीय जिले सिंधुदुर्ग के दौरे के दौरान कार चलाने के बाद प्रशंसा हो रही है। महिला कांस्टेबल ने हाल में वीआईपी सुरक्षा चालक पाठ्यक्रम को पूरा किया है और कुशलता से उप मुख्यमंत्री की कार चलाई।

उप मुख्यमंत्री के इस दौरे के दौरान साथ रहे राज्य के गृहमंत्री सतेज पाटिल ने महिला कांस्टेबल तृप्ति मुलिक की प्रशंसा करते हुए कई ट्वीट किए और कहा कि वाहन चलाने में उनकी कुशलता युवा महिलाओं के लिए प्ररेणा है।

मुलिक गत 10 साल से राज्य पुलिस में कार्यरत हैं और 23 दिसंबर को ही उन्होंने वीआईपी चालक पाठ्यक्रम पूरा किया है।उन्हें उपमुख्यमंत्री अजित पवार की आधिकारिक कार चलाने की ड्यूटी दी गई थी जिसमें सिंधुदुर्ग के प्रभारी मंत्री उदय सामंत और पाटिल भी सवार थें।

पाटिल ने तस्वीर भी साझा की है जिसमें तीनों मंत्री कार में सवार हैं और मुलिक उसे चला रही हैं।मुलिक सिंधुदुर्ग जिले के पुलिस मोटर विभाग में कार्यरत हैं और बचपन से ही उन्हें वाहन चलाने का शौक है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Maharashtra: Woman constable drives Deputy CM's car, other ministers praise

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे