लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र : 17 वर्षीय किशोर का अपहरण करने के मामले में महिला पर मुकदमा दर्ज

By भाषा | Updated: September 13, 2021 17:38 IST

Open in App

ठाणे, 13 सितंबर महाराष्ट्र के ठाणे जिले में 17 वर्षीय किशोर का कथित तौर पर अपहरण करने के मामले में एक विवाहित महिला के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। आरोपी महिला का किशोर के साथ कथित प्रेम संबंध था। यह जानकारी पुलिस ने सोमवार को दी।

नारपोली पुलिस थाने के अधिकारी ने बताया कि महिला और किशोर का पता लगाने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने बताया कि 30 वर्षीय महिला अपने पति के साथ भिवंडी की झुग्गी बस्ती में रहती थी जबकि कथित तौर पर अपहृत किशोर को वह आठ साल से जानती थी और वह भी पड़ोस में ही रहता था।

अधिकारी ने बताया कि किशोर शुक्रवार की शाम को घर से कुछ काम के लिए निकला लेकिन वापस नहीं लौटा। उन्होंने बताया कि किशोर के माता-पिता ने उसकी तलाश की और महिला के परिवार से भी पूछताछ की जिन्होंने बताया कि महिला भी शुक्रवार से ही लापता है।

अधिकारी ने बताया कि बाद में किशोर के माता-पिता ने पुलिस में शिकायत की कि उनके लड़के का महिला से प्रेम संबंध था। महिला उनके बेटे का कथित तौर पर अपहरण कर किसी अज्ञात स्थल पर ले गई है।

उन्होंने बताया कि नारपोली पुलिस ने रविवार को महिला के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा- 363 (अपहरण) के तहत मामला दर्ज किया है।अधिकारी के मुताबिक महिला और किशोर का पता लगाने की कोशिश की जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos