महाराष्ट्र: किशोरी को देह व्यापार के लिए विवश करने के आरोप में महिला गिरफ्तार

By भाषा | Updated: June 22, 2021 10:44 IST2021-06-22T10:44:53+5:302021-06-22T10:44:53+5:30

Maharashtra: Woman arrested for forcing teenager into prostitution | महाराष्ट्र: किशोरी को देह व्यापार के लिए विवश करने के आरोप में महिला गिरफ्तार

महाराष्ट्र: किशोरी को देह व्यापार के लिए विवश करने के आरोप में महिला गिरफ्तार

पालघर (महाराष्ट्र), 22 जून महाराष्ट्र के पालघर जिले में एक किशोरी को देह व्यापार के लिए मजबूर करने के आरोप में पुलिस ने 35 वर्षीय महिला को गिरफ्तार किया है।

एक अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि एक गैर सरकारी संगठन (एनजीओ) ने पुलिस से वालिव इलाके में एक ‘बार’ में काम करने वाली महिला के बारे में शिकायत की थी। उसने आरोप लगाया था कि महिला 16 वर्षीय किशोरी को चार लाख रुपये में बेचने और उसे देह व्यापार में धकेलने की योजना बना रही है।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने महिला को पकड़ने की योजना बनाई और वसई इलाके में एक भोजनालय से सोमवार को महिला को गिरफ्तार किया तथा किशोरी को छुड़ाया। महिला वहां किशोरी का सौदा करने ही आई थी।

अधिकारी ने बताया कि भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं, यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण अधिनियम (पॉक्सो) और अनैतिक व्यापार (निवारण) अधिनियम के तहत महिला के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Maharashtra: Woman arrested for forcing teenager into prostitution

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे