लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र: दामाद को आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में महिला बरी

By भाषा | Updated: December 31, 2021 11:28 IST

Open in App

ठाणे, 31 दिसंबर महाराष्ट्र के ठाणे जिले में एक अदालत ने नवी मुंबई की एक महिला को अपने दामाद को आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में बरी कर दिया।

जिला एवं अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश पी एम गुप्ता ने हाल में दिए एक आदेश में कहा कि अभियोजन पक्ष आरोपी सुलोचना संभाजी राउत के खिलाफ आरोपों को साबित करने में विफल रहा है। आदेश की प्रति शुक्रवार को उपलब्ध कराई गई। महिला नवी मुंबई के रबाले के तलावलीगांव की रहनेवाली है।

अभियोजन पक्ष ने अदालत को बताया कि महिला अपने दामाद शशिकांत शेलर के साथ हमेशा झगड़ा करती थी और अपनी बेटी को उसके साथ रहने नहीं देती थी। 29 मई, 2017 को व्यक्ति को जहर खा लेने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था और कुछ दिनों बाद इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पहले तो पुलिस ने महिला (सास) के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया था। लेकिन व्यापक जांच के बाद पुलिस ने महिला पर आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया।

आदेश में न्यायाधीश ने कहा कि इस बात का कोई सबूत नहीं है कि मृतक का आरोपी ने लगातार उत्पीड़न किया था जिसकी वजह से उसने आत्महत्या का रास्ता चुना। आदेश के अनुसार, अभियोजन पक्ष ऐसा कोई प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष सबूत नहीं पेश कर पाया जिससे यह साबित हो कि आरोपी ने पीड़ित को आत्महत्या करने के लिए उकसाया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां