लाइव न्यूज़ :

चक्रवात तौकते के चलते महाराष्ट्र में सोमवार को भी कोविड-19 टीकाकरण नहीं होगा

By भाषा | Updated: May 16, 2021 17:57 IST

Open in App

मुंबई, 16 मई मुंबई नगरपालिका ने चक्रवाती तूफान तौकते को लेकर जारी चेतावनी के मद्देनजर कोविड-19 टीकाकरण अभियान को 17 मई को तीसरे दिन भी रोके रखने का रविवार को फैसला किया।

नगपालिका आयुक्त इकबाल सिंह चहल ने यह जानकारी दी।

बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) ने शुक्रवार को घोषणा की कि भारत मौसम विज्ञान विभाग की चक्रवात संबंधी चेतावनी को ध्यान में रखते हुए 15 और 16 मई को कोई टीकाकरण नहीं किया जाएगा।

चहल ने कहा कि टीकाकरण कार्यक्रम अब मंगलवार, बुधवार और बृहस्पतिवार को लागू किया जाएगा।

मौसम विभाग के मुताबिक, चक्रवात तौकते ‘बेहद गंभीर चक्रवाती तूफान’ में तब्दील हो चुका है और यह 17 मई की शाम को गुजरात तट के पास पहुंच सकता है तथा 18 मई की सुबह भावनगर जिले में महुवा और पोरबंदर से गुजरेगा।

बीएमसी के एक अधिकारी ने पहले बताया था कि तूफान तौकते के शहर के पास से होकर गुजरने की चेतावनी के चलते शहर के कोविड देखभाल केंद्रों से 580 मरीजों को एहतियात के तौर हटाकर दूसरी जगह भेज दिया गया।

इस बीच, चहल ने यह भी कहा कि केंद्र सरकार ने कोविड-19 टीके की दो खुराकों के बीच 16 से 18 हफ्ते का अंतराल रखने के लिए निर्देश जारी किए हैं। इसलिए, स्वास्थ्य कर्मियों और अग्रिम मोर्चा के कर्मियों के अलावा कोई भी वर्तमान में कोविशील्ड की दूसरी खुराक लेने का पात्र नहीं है क्योंकि अन्य श्रेणियों के लिए टीकाकरण एक मई से शुरू हुआ था।

उन्होंने बताया, “इस बदलाव के चलते, नगरपालिका ने 18 से 20 मई के दौरान 60 वर्ष से अधिक उम्र के लोग जो कोविशील्ड की पहली खुराक लेंगे, उनके लिए वॉक इन (टीकाकरण) सुविधा बढ़ाने का फैसला किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों