लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र कुछ दिनों में संशोधित हवाई यात्रा दिशानिर्देश जारी करेगा : मंत्री

By भाषा | Updated: December 2, 2021 13:44 IST

Open in App

मुंबई, दो दिसंबर महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने बृहस्पतिवार को कहा कि कोरोना वायरस के नए स्वरूप ‘ओमीक्रोन’ को लेकर बढ़ती चिंताओं के बीच घरेलू हवाई यात्रा के लिए संशोधित दिशानिर्देश राज्य सरकार अगले कुछ दिनों में जारी करेगी।

केंद्र सरकार ने एक दिन पहले राज्यों को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) के मुताबिक कदम उठाने का निर्देश दिया, जिसके बाद टोपे का यह बयान सामने आया।

महाराष्ट्र ने राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा मंगलवार रात जारी दिशा-निर्देशों के तहत ‘जोखिम वाले’ देशों से राज्य में आने वाले यात्रियों के लिए सात-दिवसीय संस्थागत पृथक-वास अनिवार्य कर दिया है। ऐसे यात्रियों की आगमन के दूसरे, चौथे और सातवें दिन आरटी-पीसीआर जांच भी होगी। अगर व्यक्ति कोविड-19 से ग्रसित पाया जाता है तो उसे अस्पताल में भर्ती कराया जाएगा। जांच में संक्रमण की पुष्टि नहीं होने की स्थिति में यात्री को सात दिन तक गृह पृथक-वास में रहना होगा।

बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) ने बुधवार को शहर के हवाई अड्डे पर उतरने वाले सभी घरेलू यात्रियों की आरटी-पीसीआर जांच रिपोर्ट अनिवार्य कर दी है जो 72 घंटे से अधिक पुरानी नहीं होनी चाहिए और उसमें व्यक्ति के संक्रमित नहीं होने की पुष्टि होनी चाहिए। इससे पहले एक स्वास्थ्य बुलेटिन में बताया गया कि महाराष्ट्र में उच्च जोखिम वाले देशों के अब तक छह यात्रियों में कोरोनावायरस के संक्रमण की पुष्टि हुई है।

टोपे ने बृहस्पतिवार को पीटीआई-भाषा से कहा, ‘‘सख्त दिशा-निर्देशों को टाल दिया गया है क्योंकि राज्य प्रशासन घरेलू और अंतरराष्ट्रीय हवाई यात्रा के लिए दिशानिर्देशों का एक नया प्रारूप तैयार कर रहा है। दिशा-निर्देशों का नया प्रारूप अगले कुछ दिनों में सामने आ जाएगा। केवल घरेलू हवाई यात्रियों के लिए दिशानिर्देशों में संशोधन किया जाएगा। अंतरराष्ट्रीय हवाई यात्रियों को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा परिभाषित सख्त दिशानिर्देशों का पालन करना होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह