लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र टीकों का आयात करेगा, सभी विभागों से धन लेगा

By भाषा | Updated: April 20, 2021 20:49 IST

Open in App

मुंबई, 20 अप्रैल महाराष्ट्र सरकार ने मंगलवार को कहा कि राज्य दूसरे देशों से टीकों का आयात करेगा और ब्रिटेन की तर्ज पर व्यापक टीकाकरण अभियान को संचालित करने के लिए सभी विभागों से धन लिया जाएगा।

महाराष्ट्र देश में कोरोना वायरस महामारी से सबसे बुरी तरह प्रभावित है और पिछले दो सप्ताह से राज्य में रोजाना 50,000 से अधिक मामले आ रहे हैं।

देश में सभी वयस्कों को टीका लगाने की अनुमति देने के केंद्र सरकार के फैसले का स्वागत करते हुए महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने कहा कि राज्य मंत्रिमंडल ने मंगलवार को अनुकरणीय टीकाकरण अभियान चलाने का फैसला किया है।

उन्होंने कैबिनेट की बैठक के बाद कहा, ‘‘अगर जरूरी हुआ तो हम सभी अन्य विभागों के कोष में कटौती करेंगे और सभी के लिए टीका सुनिश्चित करेंगे।’’

टोपे ने पहले कहा था कि राज्य रोजाना सात लाख लोगों को टीका लगवाना चाहता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह