लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए निशुल्क टीकाकरण होगा: मंत्री

By भाषा | Updated: April 25, 2021 18:24 IST

Open in App

मुंबई, 25 अप्रैल राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के नेता और अल्पसंख्यक कार्य मंत्री नवाब मलिक ने रविवार को कहा कि महाराष्ट्र सरकार 45 वर्ष से कम उम्र के वयस्क नागरिकों को निशुल्क कोविड -19 रोधी टीका लगवाने के लिए वैश्विक टेंडर निकालेगी।

पत्रकारों से बातचीत करते हुए, मलिक ने कहा कि टीकाकरण अभियान एक मई से शुरू होगा और इसके लिए राज्य सरकार के कोष का इस्तेमाल किया जाएगा।

उन्होंने कहा, “ किफायती और गुणवत्ता पूर्ण टीका खरीदने के लिए वैश्विक टेंडर निकाला जाएगा।”

मलिक ने कहा कि केंद्र सरकार ने एक मई से 18 वर्ष से अधिक उम्र के नागरिकों के टीकाकरण की शुरुआत करने का ऐलान किया है।

उन्होंने कहा, “ यह स्पष्ट है कि केंद्र 45 वर्ष से कम आयु के लोगों के लिए टीकाकरण प्रदान नहीं करेगा और यह राज्यों द्वारा किया जाएगा।”

मंत्री ने कहा कि कोविशिल्ड टीका केंद्र को 150 रुपये प्रति इंजेक्शन पर उपलब्ध होगा, जबकि राज्य सरकार के लिए निर्धारित दर 400 रुपये प्रति खुराक है और निजी अस्पतालों में यह 600 रुपये प्रति खुराक है।

उन्होंने कहा कि कोवैक्सीन की कीमत राज्यों के लिए प्रति खुराक 600 रुपये है और निजी अस्पतालों के लिए 1,200 रुपये प्रति खुराक है।

मलिक ने कहा, "पिछली कैबिनेट बैठक में इस मुद्दे पर चर्चा हुई थी और 45 साल से कम उम्र के लोगों के लिए मुफ्त टीकाकरण पर सहमति बनी थी। मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे इसके लिए सहमत हो गए हैं।"

महाराष्ट्र में शिवसेना नीत महा विकास आघाडी सरकार में राकांपा भी एक घटक है।

शनिवार को, उपमुख्यमंत्री अजीत पवार ने कहा था कि महाराष्ट्र सरकार कोविड-19 टीके और रेमडेसिवीर इंजेक्शन के लिए एक वैश्विक टेंडर जारी करेगी।

इस बीच मलिक ने महाराष्ट्र को रेमडेसिविर इंजेक्शन की आपूर्ति बढ़ाने के लिए केंद्र सरकार को धन्यवाद दिया और कहा कि 26000 इंजेक्शन प्रति दिन से बढ़ाकर 40,000 प्रति दिन करने से अहम दवा की किल्लत कुछ दिनों में दूर हो जाएगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट24 गेंद में 50 रन?, सुरेश रैना के बाद दूसरे स्थान पर बटलर, 6 ओवर के भीतर 5 छक्के उड़ाए?

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

क्राइम अलर्टसेक्टर 94 में पानी से भरे गड्ढे में गिरने से युवक की मौत, 3 को पुलिस ने बचाया, वीडियो

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

भारत अधिक खबरें

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!