लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र में किसानों और सरकार के बीच बातचीत बेनतीजा, जारी रहेगा मार्च

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: February 22, 2019 04:39 IST

Open in App

 नासिक से मंुबई के बीच किसानों का मार्च जारी रहेगा. इससे पहले बुधवार को देर रात किसान नेताओं और महाराष्ट्र सरकार के बीच हुई बातचीत बेनतीजा रही. किसान सभा ने बृहस्पतिवार को फैसला किया है कि मार्च तब तक जारी रहेगा जब तक सरकार उनकी सभी मांगें नहीं मान लेती. किसानों का यह मार्च नौ दिन में पूरा होने की उम्मीद है.

इसका आयोजन माकपा समर्थित अखिल भारतीय किसान सभा (एआईकेएस) कर रही है. किसान नासिक से मुंबई के बीच 180 किलोमीटर तक मार्च कर रहे हैं. बीते 12 महीने में किसान दूसरी बार विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं. किसानों का कहना है कि राज्य और केंद्र सरकार ने उनके साथ 'विश्वासघात' किया है.

किसान सभा ने दावा किया कि वह बुधवार को मार्च नहीं कर पाए, क्योंकि पुलिस ने कई किसानों को नासिक पहुंचने से पहले ही रोक दिया था. मंत्री गिरीश महाजन ने बुधवार की रात अखिल भारतीय किसान सभा के कुछ प्रतिनिधियों से मुलाकात की. एआईकेएस के अध्यक्ष अशोक धावले ने कहा, 'हमने तीन घंटे तक मंत्री के साथ बातचीत की. उन्होंने हमारी 80 प्रतिशत मांगों को लेकर सकारात्मक रुख दिखाया है. महाजन ने कहा है कि वह मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से बात करेंगे. धावले ने कहा कि महाजन ने अखिल भारतीय किसान सभा के प्रतिनिधियों से कहा है कि उन्हें लिखित आश्वासन दिया जाएगा.

टॅग्स :महाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित