लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र: पति की हत्या करने के मामले में पत्नी और उसका प्रेमी गिरफ्तार

By भाषा | Updated: August 5, 2021 13:26 IST

Open in App

ठाणे, पांच अगस्त महाराष्ट्र के ठाणे जिले में पति की हत्या करने के आरोप में पत्नी, उसके प्रेमी और एक दोस्त को गिरफ्तार किया गया है।

नारपोली थाने के वरिष्ठ निरीक्षक मालोजी शिंदे ने बताया कि महिला के पति का शव एक अगस्त को भिवंडी शहर के मनकोली नाका में एक कैब में मिला था। इसके बाद पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धारा 302, 201 और 34 के तहत अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया था।

पुलिस के अनुसार, महिला का पति एक ‘पावरलूम’ फैक्ट्री में काम करता था, लेकिन कोरोना वायरस के कारण उसकी नौकरी चली गई थी और फिर वह कैब चलाने लगा था। पति और पत्नी दोनों के विवाहेतर संबंध थे। महिला अपने पति से तालाक भी लेना चाहती थी, लेकिन पति ने उसके प्रेम संबंधों को लेकर आपत्ति जतायी। इसके बाद महिला ने अपने प्रेमी और अपने एक दोस्त के साथ मिलकर पति की हत्या की साजिश रची और दो लोगों अपने पति की हत्या का काम सौंपा।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि हत्यारों ने 31 जुलाई की रात मुंबई जाने के लिए कैब बुक की और मनकोली पहुंचते ही उसकी कथित तौर पर हत्या कर दी। शव कार में छोड़कर वे वहां से फरार हो गए। महिला, उसके प्रेमी और उसके दोस्त को बुधवार को गिरफ्तार किया गया और दोनों हत्यारों की तलाश जारी है। तीनों को 13 अगस्त तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है