लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र: कौन बनेगा प्रोटेम स्पीकर, राज्यपाल के पास ये 6 नाम

By रोहित कुमार पोरवाल | Updated: November 26, 2019 12:02 IST

कांग्रेस के बाला साहब थोराट के अलावा, भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) नेता कालीदास कलमकार का नाम प्रोटेम स्पीकर के लिए दूसरे नंबर पर चल रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देप्रोटेम स्पीकर के लिए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता बाला साहब थोराट का नाम सबसे आगे चल रहा है लेकिन राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी के पास कुल 6 नाम इस पद के लिए पहुंचे हैं। भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) नेता कालीदास कलमकार का नाम प्रोटेम स्पीकर के लिए दूसरे नंबर पर चल रहा है।

महाराष्ट्र विधानसभा में कल (27 नवंबर) को बहुमत परीक्षण कराया जाएगा। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के मुताबिक, बहुमत परीक्षण के लिए स्थायी स्पीकर का चुनाव नहीं किया जाएगा, बल्कि प्रोटेम स्पीकर फ्लोर टेस्ट कराएगा। प्रोटेम स्पीकर के लिए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता बाला साहब थोराट का नाम सबसे आगे चल रहा है लेकिन राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी के पास कुल 6 नाम इस पद के लिए पहुंचे हैं। 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कांग्रेस के बाला साहब थोराट के अलावा, भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) नेता कालीदास कलमकार का नाम प्रोटेम स्पीकर के लिए दूसरे नंबर पर चल रहा है। इन दोनों नेताओं के अलावा कांग्रेस नेता केसी पडवी, बहुजन विकास अगाडी पार्टी नेता हितेंद्र ठाकुर, पूर्व स्पीकर और एनसीपी नेता दिलीप वालसे पाटिल और बीजेपी नेता बब्बन पचपुटे के नाम इस पद के लिए फेहरिस्त में हैं। हालांकि, कयासबाजी यह भी चल रही है कि राज्यपाल ने बाला साहब थोराट को प्रोटेम स्पीकर चुन लिया है। 

बता दें कि प्रोटेम स्पीकर सभी पार्टियां अपने-अपने व्हिप की जानकारी देंगी। प्रोटेम स्पीकर विधायकों को शपथ दिलाएंगे और फ्लोर टेस्ट कराएंगे। परंपरा के अनुसार विधानसभा में सबसे वरिष्ठ विधायक को प्रोटेम स्पीकर बनाया जाता है। वरिष्ठता का यहां मतलब है कि जो विधायक सबसे ज्यादा बार चुना गया हो।

क्या होता है प्रोटेम स्पीकर का मतलब

प्रोटेम स्पीकर में प्रोटेम शब्द लैटिन भाषा के Pro Tempore से आया है। इसका अर्थ होता है अस्थाई यानी कुछ समय के लिए। प्रोटेम स्पीकर का मनोनयन राज्यपाल करता है। जब तक विधानसभा के लिए स्थाई स्पीकर नहीं चुना जाता, प्रोटेम स्पीकर का अस्तित्व तब तक ही रहता है। 

टॅग्स :महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019महाराष्ट्रशिव सेनाराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीकांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)देवेंद्र फड़नवीसअजित पवारशरद पवारउद्धव ठाकरेनरेंद्र मोदीअमित शाहसुप्रीम कोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी