लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र: बीजेपी ने कहा, 'शिवसेना ने किया महायुति का अपमान, हम साबित करेंगे बहुमत'

By अभिषेक पाण्डेय | Updated: November 24, 2019 19:12 IST

Maharashtra, BJP: रविवार को देवेंद्र फड़नवीस के नेतृत्व में हुई बीजेपी विधायक दल की बैठक में की गई विश्वास मत हासिल करने पर परीक्षा

Open in App
ठळक मुद्देबीजेपी ने कहा कि उसने बना ली है विश्वास मत हासिल करने की रणनीतिबीजेपी को सुप्रीम कोर्ट ने दिया है सोमवार को विधायकों का समर्थन पत्र सौंपने का निर्देश

महाराष्ट्र में देवेंद्र फड़नवीस के मुख्यमंत्री बनने के एक दिन बाद रविवार को मुंबई में बीजेपी विधायकों की बैठक हुई। इस बैठक में खुद फड़नवीस के अलावा, केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, राज्य बीजेपी अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल समेत कई वरिष्ठ नेता मौजूद थे। 

एएनआई के मुताबिक, बीजेपी विधायकों की बैठक के बाद पार्टी के नेता आशीष शेलार ने कहा, 'शिवसेना ने महायुति का अपमान किया है। महाराष्ट्र ने इस गठबंधन (बीजेपी-एनसीपी) के बाद एक सकारात्मक वातावरण देखा है।'

शेलार ने कहा, 'इस बैठक में हमने आसानी से विश्वास मत हासिल करने पर चर्चा की और उसके लिए रणनीति बनाई। साथ ही हमने देवेंद्र फड़नवीस के सीएम बनने के लिए बधाई देने वाला एक प्रस्ताव भी पारित किया।' 

आशीष ने कहा, 'इस बैठक में सभी (बीजेपी) विधायक उपस्थित थे, हमें समर्थन दे रहे निर्दलीय विधायकों के साथ बैठक किसी अलग जगह पर होगी।'

सुप्रीम कोर्ट ने रविवार को एनसीपी, कांग्रेस और शिवसेना की याचिका पर सुनवाई करते हुए महाराष्ट्र की देवेंद्र फड़नवीस सरकार को सोमवार तक उसे राज्यपाल द्वारा सरकार गठन के लिए भेजे गए आमंत्रण पत्र और फड़नवीस द्वारा राज्यपाल को सौंपे गए विधायकों के समर्थन पत्र को पेश करने का कहा है। सुप्रीम कोर्ट इस मामले की सोमवार सुबह 10.30 बजे से फिर सुनवाई करेगी।

टॅग्स :भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)देवेंद्र फड़नवीसमहाराष्ट्रसुप्रीम कोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी