लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र : मराठवाड़ा के अधिकतर बांधों में जल संग्रहण पिछले साल से कम

By भाषा | Updated: July 26, 2021 15:32 IST

Open in App

औरंगाबाद (महाराष्ट्र), 26 जुलाई पश्चिमी महाराष्ट्र और कोंकण के कुछ हिस्सों में जहां भारी बारिश के कारण बाढ़ का सामना करना पड़ रहा है, वहीं मराठवाड़ा क्षेत्र के विभिन्न बांधों का जल स्तर पिछले साल की तुलना में कम हो गया है। सिंचाई विभाग ने यह जानकारी दी है।

इस क्षेत्र के 45 बड़े जलाशयों की कुल जल संग्रहण क्षमता 4,505.36 मिलियन क्यूबिक मीटर (एमसीएम) है। सिंचाई विभाग की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि सोमवार को उनमें संग्रहित पानी 1,991.22 एमसीएम या 44.2 प्रतिशत था, जो 26 जुलाई 2020 को 47.01 प्रतिशत था। मराठवाड़ा क्षेत्र में मध्यम स्तर के 81 जलाशयों में सोमवार को 247.84 एमसीएम पानी था, जबकि उनकी कुल भंडारण क्षमता 1,056.42 एमसीएम थी। रिपोर्ट में कहा गया है कि उनका भंडारण पिछले साल के 30.19 प्रतिशत की तुलना में अब तक 23.46 प्रतिशत है। इसके अलावा, 838 छोटे जलाशयों में कुल भंडारण क्षमता 1,810.49 एमसीएम की तुलना में 212.15 एमसीएम पानी है। जलाशय पिछले वर्ष के 13.03 प्रतिशत के मुकाबले कुल भंडारण क्षमता का 11.72 प्रतिशत तक भरे हुए हैं।

रिपोर्ट में कहा गया है कि सोमवार तक जयकवाड़ी बांध कुल भंडारण क्षमता का 35.82 प्रतिशत, मजलगांव-31.7 प्रतिशत, येलदारी-69.57 प्रतिशत तक भर गया और ये आंकड़े पिछले साल की तुलना में कम हैं। सीना कोलेगांव बांध (उस्मानाबाद) में जल संग्रह नहीं हो पाया है। हालांकि, निचला दूधना बांध कुल क्षमता का 82.79 प्रतिशत, निचला टेरना-56.6 प्रतिशत, निचला मनार-89.3 प्रतिशत, सिद्धेश्वर-76.9 प्रतिशत तक भर गया और ये आंकड़े पिछले साल की तुलना में अधिक हैं।

रिपोर्ट में कहा गया है कि लातूर शहर को पानी की आपूर्ति करने वाले मंजारा बांध अपनी क्षमता का 22.36 प्रतिशत तक भर गया, जबकि पिछले साल इस दिन इसका भंडारण शून्य था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह