लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र में बाढ़ः कम हो रहा पानी, फंसे थे हजारों वाहन, मुम्बई-बेंगलुरु राष्ट्रीय राजमार्ग-4 खोला गया

By भाषा | Updated: August 12, 2019 15:22 IST

कोल्हापुर के पुलिस अधीक्षक अभिनव देशमुख ने कहा, ‘‘पानी का स्तर घट गया है और शिरोली पुल का अब वाहनों की आवाजाही के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है। हमने एहतियात के तौर पर इस राजमार्ग के एक तरफ एक एक ही लेन को खोलने का फैसला किया है।’’

Open in App
ठळक मुद्देराष्ट्रीय राजमार्ग 4 पर शिरोली पुल से एक लेन के माध्यम से कोल्हापुर और बेलगाम के बीच यातायात को चालू कर दिया गया।पिछले हफ्ते बाढ़ में इस व्यस्त राजमार्ग के डूब जाने के बाद हजारों वाहन फंस गए थे।

महाराष्ट्र के कोल्हापुर में बाढ़ की वजह से पिछले छह दिन से बंद मुम्बई-बेंगलुरु राष्ट्रीय राजमार्ग को पानी घटने के बाद सोमवार को खोल दिया गया। यह जानकारी एक अधिकारी ने दी।

छह लेन के राष्ट्रीय राजमार्ग 4 पर शिरोली पुल से एक लेन के माध्यम से कोल्हापुर और बेलगाम के बीच यातायात को चालू कर दिया गया। पिछले हफ्ते बाढ़ में इस व्यस्त राजमार्ग के डूब जाने के बाद हजारों वाहन फंस गए थे।

कोल्हापुर के पुलिस अधीक्षक अभिनव देशमुख ने कहा, ‘‘पानी का स्तर घट गया है और शिरोली पुल का अब वाहनों की आवाजाही के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है। हमने एहतियात के तौर पर इस राजमार्ग के एक तरफ एक एक ही लेन को खोलने का फैसला किया है।’’

कोल्हापुर जिला कार्यालय के एक अधिकारी ने कहा कि वैसे तो अब भी पुल पर थोड़ा-बहुत पानी बह रहा है, लेकिन इसके घटने की उम्मीद है। अधिकारी ने कहा कि कोल्हापुर से बहने वाली कृष्णा नदी की बड़ी सहायक नदी पंचगंगा में जलस्तर रातभर में एक फुट घटा है लेकिन अब भी जलस्तर खतरे के स्तर 49 फुट पर है।

उन्होंने कहा, ‘‘ पंचगंगा के तटबंधीय क्षेत्रों में बारिश रुक गयी है लेकिन बांधों से नदी में अब भी पानी बह रहा है। जलस्तर जब घट जाएगा तो कोल्हापुर में सड़कों को वाहनों की आवाजाही के लिए खोल दिया जाएगा।’’ अधिकारियों के अनुसार सेना, वायुसेना, नौसेना, राष्ट्रीय आपदा मोचन बल, तटरक्षक बल, राज्य आपदा मोचन बल, पुलिस और स्थानीय अधिकारियों की करीब 105 टीम पश्चिमी महाराष्ट्र क्षेत्र में बचाव कार्य में जुटी हैं।

उनके मुताबिक 54 बचाव टीम कोल्हापुर में सक्रिय हैं जबकि 51 सांगली में कार्यरत हैं। राज्य के एक वरिष्ठ अधिकारी ने रविवार को बताया था कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों से अब तक करीब 4.48 लाख लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। इनमें 4.04 लाख लोग कोल्हापुर और सांगली के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों से निकाले गए हैं। उन्हें 372 अस्थायी शिविरों और आश्रयस्थलों पर पहुंचाया गया है।

सांगली और कोल्हापुर के मुसलमानों ने सोमवार को ईद उल अजहा बिल्कुल सादगी से मनाने और बाढ़ प्रभावितों को दान करने का निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने रविवार को कहा था कि हर बाढ़ प्रभावित परिवार को पांच-पांच हजार रुपये नकद दिए जाएंगे और बाकी वित्तीय सहायता उनके बैंक खातों में पहुंचायी जाएगी। 

टॅग्स :बाढ़महाराष्ट्रदेवेंद्र फड़नवीसमुंबई
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे