लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र : संत ज्ञानेश्वर की पादुकाओं को लेकर ‘वारकरी’ पंढरपुर के लिए निकले

By भाषा | Updated: July 19, 2021 12:20 IST

Open in App

पुणे, 19 जुलाई फूलों से सजी दो बस संत ज्ञानेश्वर की पादुकाओं और 40 'वारकरी' के साथ वार्षिक ‘वारी’ तीर्थयात्रा के तहत सोमवार को पुणे से पड़ोसी सोलापुर जिले के पंढरपुर के लिए रवाना हुईं।

कोविड-19 महामारी के कारण महाराष्ट्र सरकार ने इस वर्ष तीर्थयात्रा को पैदल चलने की अनुमति नहीं दी है। कोविड-19 के प्रकोप से पहले हजारों ‘वारकरी’ या भगवान विट्ठल के भक्त मंगलवार को पड़ने वाली 'आषाढ़ी एकादशी' के शुभ दिन पंढरपुर जाने के लिए तीर्थ यात्रा में शामिल होते थे।

राज्य सरकार ने हाल में निर्णय किया था कि संत-कवि ज्ञानेश्वर और तुकाराम के पावन पदचिन्हों को इस वर्ष सीमित संख्या में वारकरियों के साथ बस द्वारा पंढरपुर ले जाया जाएगा। पुणे स्थित अलंदी मंदिर के न्यासियों में शामिल विकास धागे पाटिल ने कहा कि 40 वारकरी (प्रत्येक बस में 20) सोमवार सुबह राज्य परिवहन की बसों में ‘‘जय हरि विट्ठल’’ और ‘‘ज्ञानोबा मौली तुकाराम’’ के नारों के बीच पंढरपुर के लिए रवाना हुए।

पाटिल ने कहा कि सभी भक्त मास्क पहने हुए थे और सामाजिक दूरी का पालन किया गया। उन्होंने कहा, ‘‘पालकी दोपहर तक पंढरपुर के पास एक गांव वाखरी पहुंच जाएगी और वहां से पादुका को पैदल आगे ले जाया जाएगा।’’

यात्रा में भाग लेने के लिए चुने गए वारकरियों की आरटी-पीसीआर जांच हुई थी और ‘नेगेटिव रिपोर्ट’ आने के बाद उन्हें यात्रा करने की अनुमति दी गयी। संत तुकाराम महाराज की पालकी भी पुणे के पास देहू के एक मंदिर से दो बसों में 40 वारकरियों की मौजूदगी में पंढरपुर के लिए रवाना हुई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos