लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र: जिला परिषद स्कूल की दीवारें, गलियारा बने बच्चों को शिक्षा देने का रोचक उपकरण

By भाषा | Updated: June 30, 2021 12:38 IST

Open in App

लातूर (महाराष्ट्र), 30 जून शिक्षा को छात्रों के लिए अधिक मजेदार और रोचक बनाने के उद्देश्य से महाराष्ट्र के लातूर जिले में एक जिला परिषद प्राथमिक विद्यालय की दीवारों, फर्श और अन्य स्थानों को सीखने का उपकरण बनाने के लिए इसकी इमारत को नया रूप दिया गया है।

खंड विकास अधिकारी मनोज राउत ने बुधवार को बताया कि सरकार की 'शिक्षण सहायता के रूप में भवन' पहल के तहत देवनी तहसील के तालेगांव स्थित स्कूल की दीवारों, फर्शों, गलियारों, सीढ़ियों, दरवाजों और खिड़कियों पर गणितीय अवधारणाओं और अक्षरों को लिखने और विभिन्न विषयों के चित्रों को बनाने के लिए चटकीले रंगों का उपयोग किया गया है।

उन्होंने कहा, ‘‘यह अभिनव तकनीक छात्रों के लिए शिक्षा को और अधिक रोचक बनाती है। सभी शिक्षक और अन्य कर्मी स्कूल को एक आदर्श संस्थान बनाने और छात्रों को सीखने का बेहतर माहौल प्रदान करने के लिए काम कर रहे हैं।’’

अधिकारी ने कहा कि परियोजना के तहत देवनी तहसील के 40 जिला परिषद स्कूलों को इसी प्रकार नया रूप दिया जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

भारत अधिक खबरें

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?