लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र हिंसा: विहिप ने रजा अकादमी पर प्रतिबंध लगाने की मांग की

By भाषा | Updated: November 15, 2021 01:01 IST

Open in App

नागपुर, 14 नवंबर त्रिपुरा में कथित सांप्रदायिक हिंसा के विरोध में महाराष्ट्र के कई शहरों में आयोजित रैलियों के दौरान हुई पथराव की घटनाओं के पृष्ठभूमि में विश्व हिंदू परिषद ने रविवार को मुस्लिम संगठन रजा अकादमी पर प्रतिबंध लगाने की मांग की।

नागपुर के धंतोली इलाके में स्थित विहिप कार्यालय में महासचिव मिलिंद परांडे ने संवाददाताओं से कहा कि विहिप दंगाइयों के विरुद्ध पुलिस थानों में प्राथमिकी दर्ज कराएगी। उन्होंने कहा, “अगर पुलिस प्राथमिकी दर्ज नहीं करेगी तो विहिप कार्रवाई करेगी।”

उन्होंने कहा कि विहिप नेताओं का एक शिष्टमंडल इस संबंध में राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से मिलेगा। परांडे ने कहा कि महाराष्ट्र सरकार को चाहिए कि शुक्रवार को पथराव की घटनाओं से सार्वजनिक और निजी संपत्तियों को हुई क्षति की भरपाई दंगाइयों से करे।

इसी बीच कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव तारिक अनवर ने रजा अकादमी के साथ बजरंग दल और विहिप पर प्रतिबंध लगाने की मांग की। उन्होंने कहा कि भाजपा चुनाव से पहले हिंदू और मुसलमान के बीच मुद्दे पैदा करना शुरू कर देती है और ये घटनाएं अगले साल उत्तर प्रदेश चुनाव के मद्देनजर हो रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह