लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र हिंसा : हिंसा भड़कने से रोकने के लिये चार वरिष्ठ एडीजी को विभिन्न शहरों में भेजा गया

By भाषा | Updated: November 14, 2021 20:33 IST

Open in App

नागपुर, 14 नवंबर महाराष्ट्र के अमरावती और अन्य शहरों में हाल में हुई हिंसक घटनाओं की पृष्ठभूमि में राज्य पुलिस मुख्यालय ने अतिरिक्त महानिदेशक (एडीजी) रैंक के चार वरिष्ठ अधिकारियों को संवेदनशील पुलिस रेंज और शहरों में तैनात किया है ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि वहां हिंसा की घटनाएं न हों। एक वरिष्ठ अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि पुलिस विभाग में, पुलिस रेंज का नेतृत्व आमतौर पर एक पुलिस महानिरीक्षक (आईजीपी) रैंक का अधिकारी करता है। एडीजी आईजीपी से एक रैंक वरिष्ठ होता है।

उन्होंने 'पीटीआई-भाषा' को बताया कि विभिन्न पुलिस रेंज में चार वरिष्ठ एडीजी को नियुक्त करने का निर्णय महाराष्ट्र के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) संजय पांडे ने शीर्ष पुलिस अधिकारियों और राज्य के गृह मंत्री दिलीप वाल्से पाटिल के बीच बैठक के बाद लिया।

सूत्रों ने कहा कि शीर्ष पुलिस अधिकारियों का मानना ​​था कि एडीजी रैंक के अधिकारी संवेदनशील इलाकों में सांप्रदायिक सौहार्द को प्रभावी ढंग से बनाए रखने के लिए पुलिसिंग में अपनी विशेषज्ञता का इस्तेमाल करेंगे।

पुलिस ने कहा कि शनिवार को पूर्वी महाराष्ट्र के अमरावती शहर में स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा कथित रूप से आयोजित बंद के दौरान भीड़ द्वारा दुकानों पर पथराव करने के बाद चार दिनों के लिए कर्फ्यू लगा दिया गया और इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गईं। एक दिन पहले मुस्लिम संगठनों ने त्रिपुरा में हुई हालिया हिंसा की निंदा करते हुए रैलियां आयोजित की थीं जिनके खिलाफ स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं बंद का आयोजन किया था।

शुक्रवार को अमरावती, नांदेड़, मालेगांव (नासिक जिले में), वाशिम और यवतमाल में मुस्लिम संगठनों द्वारा निकाली गई रैलियों के दौरान पथराव की सूचना मिली थी।

एक अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि महाराष्ट्र के एडीजी (कानून व्यवस्था) राजिंदर सिंह शनिवार शाम सड़क मार्ग से अमरावती पहुंचे। वह कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए वहां डेरा डालेंगे।

अमरावती पुलिस रेंज में अमरावती, अकोला, बुलडाना, यवतमाल और वाशिम जिले शामिल हैं।

उन्होंने कहा कि एडीजी (यातायात) भूषण कुमार उपाध्याय को नागपुर शहर और नागपुर और गढ़चिरौली पुलिस रेंज में स्थिति पर नजर रखने के लिए कहा गया है।

नागपुर पुलिस रेंज में नागपुर, वर्धा, भंडारा और चंद्रपुर जिले शामिल हैं जबकि गढ़चिरौली और गोंदिया जिले गढ़चिरौली रेंज के अंतर्गत आते हैं।

एडीजी (प्रशिक्षण) संजय कुमार मराठवाड़ा क्षेत्र के औरंगाबाद शहर पहुंचे, जहां वह औरंगाबाद शहर, औरंगाबाद और नांदेड़ पुलिस रेंज में स्थिति की निगरानी करेंगे। औरंगाबाद ग्रामीण, जालना, बीड और उस्मानाबाद जिले औरंगाबाद पुलिस रेंज के अंतर्गत आते हैं जबकि परभणी, हिंगोली, नांदेड़ और लातूर जिले नांदेड़ पुलिस रेंज के अंतर्गत आते हैं।

एडीजी (विशेष अभियान) प्रवीण सालुंखे नासिक शहर में होंगे। नासिक पुलिस रेंज में नासिक, जलगांव, नंदुरबार, धुले और अहमदनगर जिले शामिल हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटऑस्ट्रेलिया में डेविड वॉर्नर गिरफ्तार, PSL के बीच पाकिस्तान लौटे, पर कोर्ट में होना होगा पेश, जानें पूरा मामला

क्रिकेटदूसरा बूम-बूम बुमराह?, अर्जुन तेंदुलकर ने फेंकी सटीक यॉर्कर, पंत की निकली हवा?, देखिए वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीअवॉर्ड शो में कर्ज़ पर मज़ाक को लेकर हो रही आलोचना के बीच राजपाल यादव ने पत्रकार सौरभ द्विवेदी के बचाव में उतरे, VIDEO

क्राइम अलर्टकमरे में आग, बिस्तर-सामान जलकर राख, 32 वर्षीय अंशु कुमार का शरीर झुलसा तक नहीं, तो फिर पति की मौत कैसे, पत्नी पर उठ रहे सवाल?

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

भारत अधिक खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल