महाराष्ट्र: केंद्रीय मंत्री की ‘जन आशीर्वाद यात्रा’ में कोविड-19 नियम का उल्लंघन, प्राथमिकी दर्ज

By भाषा | Updated: August 18, 2021 11:11 IST2021-08-18T11:11:22+5:302021-08-18T11:11:22+5:30

Maharashtra: Violation of Kovid-19 rule in Union Minister's 'Jan Ashirwad Yatra', FIR registered | महाराष्ट्र: केंद्रीय मंत्री की ‘जन आशीर्वाद यात्रा’ में कोविड-19 नियम का उल्लंघन, प्राथमिकी दर्ज

महाराष्ट्र: केंद्रीय मंत्री की ‘जन आशीर्वाद यात्रा’ में कोविड-19 नियम का उल्लंघन, प्राथमिकी दर्ज

महाराष्ट्र में केंद्रीय मंत्री कपिल पाटिल की ‘जन आशीर्वाद यात्रा’ के दौरान आयोजित एक कार्यक्रम में कोविड-19 नियमों के कथित उल्लंघन को लेकर आयोजकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई। एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी। केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल महाराष्ट्र के कुछ मंत्रियों की राज्य में लोगों से संपर्क साधने के प्रयास के तौर पर आयोजित यात्रा में पंचायती राज राज्यमंत्री और भिवंडी के सांसद कपिल पाटिल सोमवार को ठाणे में शामिल हुए, जहां सैंकड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया और आगरी तथा कोली समुदाय के लोगों ने गीतों पर नृत्य किया। ठाणे के कोपरी पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि यात्रा के दौरान आयोजित कार्यक्रमों में से एक के दौरान आयोजकों ने एक मंच सजाया, जहां भाजपा कार्यकर्ता कथित तौर पर बिना सामाजिक दूरी के नियमों का पालन किए और बिना मास्क पहने बड़ी संख्या में जमा हो गए। अधिकारी ने बताया कि उन्होंने पुलिस से इस कार्यक्रम के लिए मंजूरी भी नहीं ली थी। कोपरी पुलिस ने सोमवार रात दो पार्षदों और भाजपा के दो अन्य स्थानीय पदाधिकारियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता और महामारी रोग अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया। मामले में अब तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Maharashtra: Violation of Kovid-19 rule in Union Minister's 'Jan Ashirwad Yatra', FIR registered

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे

टॅग्स :FIR