लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र : चौकस पुलिसकर्मियों ने लातूर में महिला की आत्महत्या की कोशिश को नाकाम किया

By भाषा | Updated: November 19, 2021 19:58 IST

Open in App

लातूर (महाराष्ट्र), 19 नवंबर महाराष्ट्र में लातूर पुलिस के चौकस कांस्टेबलों ने शहर में एक महिला को झील में कूदकर कथित तौर पर आत्महत्या करने से बचा लिया। इस संबंध में एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि घटना बृहस्पतिवार देर रात की है, जब गश्त कर रहे दो कांस्टेबलों को संदेश मिला कि एक महिला नंगे पांव कव्हा झील की ओर दौड़ रही है। उन्होंने बताया कि कांस्टेबल महबूब शेख और विनोद हेम्बाडे घटनास्थल पहुंचे और झील के किनारे खड़ी महिला को कूदने का प्रयास करते पाया।

उन्होंने बताया कि दोनों ने तुरंत महिला को पकड़ लिया और झील से बाहर ले आए। अधिकारी के अनुसार महिला ने पुलिस को बताया कि वह किसी पारिवारिक विवाद के कारण निराश थी। उन्होंने बताया कि महिला को उसके परिवार को सौंप दिया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos