लाइव न्यूज़ :

Maharashtra Vidhan Sabha Chunav: 288 सीट पर 58.43 प्रतिशत मतदान?, कड़ी सुरक्षा के बीच सलमान खान ने डाला वोट, देखें वीडियो

By सतीश कुमार सिंह | Updated: November 20, 2024 21:06 IST

Maharashtra Vidhan Sabha Chunav: महाराष्ट्र में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाला महायुति गठबंधन सत्ता बरकरार रखने की कोशिश कर रहा है, वहीं महा विकास आघाडी (एमवीए) गठबंधन को सत्ता में वापसी की उम्मीद है।

Open in App
ठळक मुद्देमतदान शाम छह बजे तक जारी रहेगा।मतदान सुबह सात बजे शुरू हुआ।निर्वाचन अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

Maharashtra Vidhan Sabha Chunav: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में 58.43 प्रतिशत मतदान हुआ। सलमान खान महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में वोट डालने के लिए पोलिंग बूथ पर नजर आए। कड़ी सुरक्षा के बीच अभिनेता ने वोट डाला। निर्वाचन अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि विधानसभा चुनाव के साथ ही नांदेड़ लोकसभा क्षेत्र के लिए उपचुनाव पर भी वोट डाला गया। राज्य में मतदान सुबह सात बजे शुरू हुआ। महाराष्ट्र में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाला महायुति गठबंधन सत्ता बरकरार रखने की कोशिश कर रहा है, वहीं महा विकास आघाडी (एमवीए) गठबंधन को सत्ता में वापसी की उम्मीद है। मतदान शाम छह बजे तक जारी रहेगा।

अधिकारियों ने बताया कि इस बार महाराष्ट्र में कुल 1,00,186 मतदान केंद्र हैं, जबकि वर्ष 2019 के विधानसभा चुनाव में 96,654 मतदान केंद्र थे। अधिकारियों ने बताया कि 9.7 करोड़ से अधिक मतदाता मैदान में मौजूद 4,136 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला करेंगे। महायुति गठबंधन में शामिल भाजपा 149 सीट पर, शिवसेना 81 सीट पर और अजित पवार के नेतृत्व वाली राकांपा 59 सीट पर चुनाव लड़ रही है।

विपक्षी गठबंधन एमवीए में शामिल कांग्रेस ने 101 उम्मीदवार, शिवसेना (यूबीटी) ने 95 और राकांपा (शरदचंद्र पवार) ने 86 उम्मीदवार उतारे हैं। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) और ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहाद-उल-मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) समेत छोटी पार्टियां भी चुनाव लड़ रही हैं। राज्य विधानमंडल के 288 सदस्यीय निचले सदन में बसपा ने 237 उम्मीदवार और एआईएमआईएम ने 17 उम्मीदवार उतारे हैं।

टॅग्स :महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024सलमान खानचुनाव आयोग
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं