लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र: सात महीने के बच्चे की पिटाई करती मां का वीडियो वायरल, पुलिस ने मामला दर्ज किया

By भाषा | Updated: May 31, 2021 22:31 IST

Open in App

नागपुर (महाराष्ट्र), 31 मई सोशल मीडिया पर अपने सात महीने के बच्चे की बेरहमी से पिटाई करने का एक महिला का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

अंबाझरी थाने के निरीक्षक नरेंद्र हिवड़े ने बताया कि घटना महाराष्ट्र में नागपुर जिले के पंधाराबोदी इलाके में 24 मई को हुई थी।

पुलिस ने सोमवार को महिला के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया।

इस वीडियो को आरोपी महिला के किसी रिश्तेदार ने बनाया था, जिसमें सास से बहस के दौरान वह अपने बच्चे को पीटती नजर आती है।

वीडियो के सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद स्थानीय लोगों ने अंबाझरी पुलिस को घटना की जानकारी दी।

बच्चे का पिता ढोल बजाने का काम करता है लेकिन कोविड-19 संबंधी पाबंदियों के कारण अभी वह बेरोजगार है।

हिवड़े ने बताया कि बच्चे की दादी घरेलू सहायिका के तौर पर काम करती है और दो हजार रुपये महीना कमाती है।

अधिकारी ने कहा कि एक पड़ोसी ने पुलिस को बताया कि बच्चे की मां और दादी के बीच पैसों को लेकर अकसर झगड़ा होता रहता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

क्राइम अलर्टनिर्माण स्थल पर काम करने गए थे माता-पिता, 7 वर्षीय बेटी से 45 वर्षीय शख्स ने किया रेप, अरेस्ट

क्राइम अलर्टबेलोरा हवाई अड्डे के पास चाय पीने गए थे?, अनस मोहम्मद सईद, तलहा अनीस, अवेज सईद और अब्दुल सलीम की मौत, तीन घायल

क्राइम अलर्टDelhi Crime: अमन विहार में 8 साल की बच्ची से दरिंदगी, पुलिस ने आरोपी को दबोचा

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

भारत अधिक खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता