लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र: सात महीने के बच्चे की पिटाई कर रही मां का वीडियो वायरल, पुलिस ने माता-पिता को समझाया

By भाषा | Updated: May 31, 2021 14:16 IST

Open in App

नागपुर (महाराष्ट्र), 31 मई सोशल मीडिया पर अपने सात महीने के बच्चे की बेरहमी से पिटाई करने का मां का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने माता-पिता दोनों को समझाया है।

अंबाझरी पुलिस थाने के निरीक्षक नरेंद्र हिवड़े ने बताया कि घटना महाराष्ट्र के नागपुर जिले के पंधाराबोदी इलाके में 24 मई को हुई।

पुलिस ने बाल कल्याण विभाग को मामले का संज्ञान लेने को कहा था।

इस वीडियो को किसी रिश्तेदार ने बनाया था, जिसमें सास से बहस के दौरान एक महिला कथित तौर अपने बेटे की पिटाई करती नजर आ रही है। वीडियो के सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद स्थानीय लोगों ने अंबाझरी पुलिस को घटना की जानकारी दी।

हिवड़े अपने एक दल के साथ रविवार को बच्चे के घर पहुंचे और उसे तथा उसके माता-पिता को पुलिस थाने ले आए।

अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने बच्चे को कुछ खिलाया और उसके माता-पिता को समझाया। उन्हें बच्चे को ना मारने की सलाह दी और फिर जाने दिया।

उन्होंने बताया कि बच्चे के पिता ढोलक बजाने का काम करते थे लेकिन कोविड-19 संबंधी पाबंदियों के कारण अभी वह बेरोजगार है।

उन्होंने बताया कि बच्चे की दादी घरेलू सहायिका के तौर पर काम करती है और दो हजार रुपये महीना कमाती है, जिसे वह परिवार के खाने-पीने पर खर्च करती है।

अधिकारी ने बताया कि एक पड़ोसी ने पुलिस को बताया कि बच्चे की मां और दादी के बीच पैसों को लेकर अकसर झगड़ा होता रहता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए