लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र : वैद्यनाथ मंदिर ट्रस्ट को धमकी भरा पत्र मिला, जांच शुरू

By भाषा | Updated: November 27, 2021 16:14 IST

Open in App

बीड (महाराष्ट्र), 27 नवंबर जिले के पर्ली स्थित भगवान वैद्यनाथ मंदिर ट्रस्ट को धमकी भरी चिट्ठी मिलने के बाद पुलिस ने इसकी जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के एक अधिकारी ने शनिवार को बताया कि मंदिर को आरडीएक्स विस्फोट से ध्वस्त नहीं करने के एवज में 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगने वाली यह चिट्ठी ट्रस्ट के सचिव राजेश देशमुख को मिली। यह चिट्ठी स्थानीय डाकखाने से मंदिर को आने वाली चिट्ठियों में शामिल थी। इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है।

अधिकारी ने बताया कि चिट्ठी के अंत में नांदेड के एक व्यक्ति का नाम, पता और मोबाइल नंबर दिया हुआ है। पुलिस जानकारी का सत्यापन करा रही है।

जिले के प्रभारी मंत्री धनंजय मुंडे ने चिट्ठी के संबंध में ट्वीट किया और बताया कि इसकी सूचना राज्य के गृह मंत्री दिलीप वाल्से पाटिल और राज्य के पुलिस महानिदेशक तथा अन्य पुलिस अधिकारियों को कार्रवाई के लिहाज से दे दी गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्रिकेटSRH vs LSG: टॉप ऑर्डर के ढहने के बाद, हेनरिक क्लासेन और नीतीश रेड्डी ने शतकीय साझेदारी में जड़ी फिफ्टी

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव