लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र : प्रयोग के तौर पर दूर-दराज के गांव में कोविड-19 टीकों के परिवहन के लिए ड्रोन का इस्तेमाल

By भाषा | Updated: December 18, 2021 11:35 IST

Open in App

पालघर, 18 दिसंबर महाराष्ट्र के पालघर जिला प्रशासन ने प्रयोग के तौर पर ऊबड़-खाबड़ इलाके में बसे दूर-दराज के एक गांव में कोविड-19 रोधी टीके की खुराकों को पहुंचाने के लिए ड्रोन का इस्तेमाल किया है। प्रशासन के एक शीर्ष अधिकारी ने इस संबंध में जानकारी दी।

प्रयोग में समन्वय करने वाले जिलाधिकारी डॉ माणिक गुरसाल ने कहा कि बृहस्पतिवार को सफलतापूर्वक किया गया यह प्रयोग शायद राज्य में अपनी तरह का पहला प्रयोग है।

जिला प्रशासन की ओर से शुक्रवार को जारी एक बयान में कहा गया, “कवायद के तहत, 300 टीकों की एक खेप को जौहर से जाप गांव पहुंचाया गया। यह कार्य, जिसमें वैसे 40 मिनट से अधिक समय लग सकता था, केवल नौ मिनट में पूरा किया गया। टीके स्थानीय सार्वजनिक स्वास्थ्य केंद्र में पहुंचाए गए।”

एक अधिकारी ने बताया कि इन दोनों जगहों के बीच की दूरी करीब 20 किलोमीटर है।

जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ दयानंद सूर्यवंशी ने कहा कि यह निजी कंपनियों की मदद से संभव हो पाया।

उन्होंने कहा, “यह टीकाकरण अभियान में दूरगामी परिणाम तय करेगा क्योंकि खुराक अब आसानी से उन ग्रामीणों के घर तक पहुंचाई जा सकती है, जिन्हें टीकाकरण केंद्रों तक पहुंचने में मुश्किल होती है। यह कुछ हद तक लोगों के मन से टीकाकरण से जुड़ी भ्रांतियों को दूर करने में भी मदद करेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह