लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र ‘अनलॉक’ : पालघर में पर्यटकों को मंजूरी

By भाषा | Updated: June 13, 2021 10:17 IST

Open in App

पालघर, 13 जून महाराष्ट्र में पालघर जिला प्रशासन ने कोविड-19 महामारी के हालात में सुधार आने पर विभिन्न बांध, झरने, नदियों और समुद्र तटों जैसे कई पर्यटक स्थलों के आसपास लोगों की आवाजाही पर प्रतिबंध लगाने वाले अपने पहले के आदेश में संशोधन किया है।

जिलाधिकारी माणिक गुरसाल द्वारा शनिवार को जारी संशोधित आदेश के अनुसार, पहले का निषेधाज्ञा आदेश बांध, झरने, नदियों और किलों जैसे पर्यटक स्थलों के एक किलोमीटर के दायरे तक लागू रहेगा।

उन्होंने कहा, ‘‘चूंकि सात तालुक वाला पालघर जिला एक पर्यटक जिला है तो पूर्ण प्रतिबंध वाले पहले के आदेश में संशोधन की आवश्यकता है।’’

पहले के 10 जून के आदेश में वसई को छोड़कर सात तालुकों में नदियों, किलों, समुद्र तटों और झरनों में आठ अगस्त तक लोगों के प्रवेश की मनाही थी ताकि कोरोना वायरस को फैलने से रोका जा सके। संशोधित आदेश नौ अगस्त तक प्रभावी रहेगा।

एक अधिकारी ने बताया कि संक्रमण दर और ऑक्सीजन बिस्तरों की उपलब्धता के लिहाज से कोविड-19 की स्थिति में सुधार होने पर पालघर जिला अब राज्य की अनलॉक योजना के दूसरे चरण के तहत आता है।

जिला प्रशासन के अनुसार, पालघर में शनिवार तक कोरोना वायरस संक्रमण के कुल मामले 1,13,136 हैं जबकि मृतकों की संख्या 2,358 है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह