लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र : मुंबई में नगर निगम अधिकारी पर अज्ञात लोगों ने गोली चलाई

By भाषा | Updated: September 29, 2021 20:47 IST

Open in App

मुंबई, 29 सितंबर मुंबई में बुधवार शाम मोटरसाइकिल सवार दो अज्ञात हमलावरों ने मीरा भायंदर नगर निगम के एक वरिष्ठ अधिकारी पर गोली चलाई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि निगम में कार्यकारी अभियंता के पद पर तैनात दीपक खम्बित इस हमले में बाल-बाल बच गए। उन्होंने बताया कि हमले के दौरान दीपक सरकारी वाहन से मीरा रोड इलाके की तरफ जा रहे थे।

पुलिस ने कहा कि उपनगर बोरिवली में ओंकारेश्वर मंदिर के पास हमलावर कार के पास आए और फरार होने से पहले दो गोलियां चलाईं।

एक अधिकारी ने कहा कि इस मामले में कस्तूरबा मार्ग पुलिस थाने में प्राथमिकी दर्ज की जा रही है। उन्होंने कहा कि पुलिस घटनास्थल की सीसीटीवी फुटेज प्राप्त करने का प्रयास कर रही है।

अधिकारी ने कहा कि पुलिस दीपक द्वारा हाल में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के आदेश देने के अलावा अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे