कांग्रेस की महाराष्ट्र इकाई, मंत्री थोराट के ट्विटर अकाउंट बंद : कांग्रेस नेता का दावा

By भाषा | Updated: August 12, 2021 22:30 IST2021-08-12T22:30:51+5:302021-08-12T22:30:51+5:30

Maharashtra unit of Congress, Minister Thorat's Twitter account closed: Congress leader's claim | कांग्रेस की महाराष्ट्र इकाई, मंत्री थोराट के ट्विटर अकाउंट बंद : कांग्रेस नेता का दावा

कांग्रेस की महाराष्ट्र इकाई, मंत्री थोराट के ट्विटर अकाउंट बंद : कांग्रेस नेता का दावा

मुंबई, 12 अगस्त कांग्रेस की महाराष्ट्र इकाई और पार्टी के वरिष्ठ नेता बाला साहेब थोराट के ट्विटर अकाउंट बंद कर दिये गये हैं। महाराष्ट्र के गृह और सूचना प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री सतेज पाटिल ने बृहस्पतिवार को यह दावा किया।

पाटिल ने सिलसिलेवार ट्वीट में आरोप लगाया कि केंद्र में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) डर गयी है और उसने सोशल मीडिया मंच को ऐसा करने का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा, ‘‘मैं कांग्रेस नेताओं के ट्विटर अकाउंट को बंद करने की कड़ी निंदा करता हूं। यह कदम स्पष्ट रूप से दिखाता है कि भाजपा सरकार डरी हुई है, और सोशल मीडिया मंच को ऐसा करने के लिए मजबूर कर रही है।’’

पाटिल ने कहा कि राहुल गांधी के अलावा, कांग्रेस की महाराष्ट्र इकाई और राज्य के राजस्व मंत्री बाला साहेब थोराट के अकाउंट भी बंद किए गए हैं। उन्होंने आरोप लगाया, ‘‘भाजपा द्वारा फासीवाद और भ्रष्टाचार पर सवाल उठाने वाले को चुप कराया जा रहा है।’’

कुछ दिनों पहले दिल्ली में कथित दुष्कर्म एवं हत्या की पीड़िता नौ वर्षीय बच्ची के माता-पिता से मुलाकात की तस्वीर साझा करने को लेकर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी का ट्विटर अकाउंट बंद किया गया था। कांग्रेस ने बृहस्पतिवार को कहा कि उसके और उसके कई नेताओं के ट्विटर अकाउंट को माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म ने बंद (लॉक) कर दिया है, हालांकि ट्विटर ने कहा कि नियमों का उल्लंघन करने पर ये कदम उठाया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Maharashtra unit of Congress, Minister Thorat's Twitter account closed: Congress leader's claim

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे