लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्रः केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी अचानक मंच पर हुए बेहोश, लेकिन अब तबीयत में सुधार

By रामदीप मिश्रा | Updated: December 7, 2018 14:29 IST

महाराष्ट्र के अहमदनगर में शुक्रवार (7 दिसंबर) को केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी की एक कार्यक्रम में अचानक तबीयत बिगड़ गई। भाषण देते समय वह अचानक बेहोश हो गए और गिर पड़े, जिसके बाद वहां मौजूद लोगों ने उन्हें उठाया और तत्काल प्रभाव से अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार किया जा रहा है। 

Open in App

महाराष्ट्र के अहमदनगर में शुक्रवार (7 दिसंबर) को केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी की एक कार्यक्रम में अचानक तबीयत बिगड़ गई। भाषण देते समय वह अचानक बेहोश हो गए और गिर पड़े, जिसके बाद वहां मौजूद लोगों ने उन्हें उठाया और तत्काल प्रभाव से अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार किया गया है। मिली जानकारी के मुताबिक, केंद्रीय मंत्री महात्मा फुले कृषि कॉलेज के दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंच थे। जैसे ही वह संबोधित करने के लिए खड़े हुए उसी के थोड़ी देर बाद उनकी अचानक तबीयत बिगड़ने लगी। देखते ही देखते वह मंच पर गिर पड़े, जिसके बाद वहां मौजूद लोगों ने उन्हें उठाया।

बताया जा रहा है कि केंद्रीय मंत्री बेहोश हो गए, जिसके बाद उन्हें कुर्सी पर बैठाकर पानी पिलाया गया। इसके बाद उन्हें होश आया और फिर तत्काल प्रभाव से अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी तबीयत स्थिर बताई गई। इसके उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

अब कहा जा रहा है कि केंद्रीय मंत्री तबीयत स्वस्थ है और वे अपने आगे के निर्धारित कार्यक्रम के लिए रवाना हुए हैं। वहीं, तबीयत खराब होने का कारण शुगर लेवल कम होना बताया गया है। 

टॅग्स :नितिन गडकरीमहाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी