लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र: बेरोजगार व्यक्ति महंगी मोटरसाइकिल चुराने के आरोप में पकड़ा गया

By भाषा | Updated: November 12, 2020 16:05 IST

Open in App

ठाणे, 12 नवंबर महाराष्ट्र के ठाणे जिले में पुलिस ने महंगी मोटरसाइकिल चुराने के आरोप में एक बेरोजगार व्यक्ति को गिरफ्तार किया और उसके पास से करीब 4.15 लाख रुपये के आठ वाहन जब्त किए हैं।

जिले में महंगी मोटरसाइकिल चोरी होने की कई शिकायतें मिली थीं।

सहायक पुलिस निरीक्षक परशुराम लोंडे ने कहा कि इन शिकायतों की जांच के दौरान पुलिस को साहपुर तालुका से एक व्यक्ति संजय डोंगरे के बारे में जानकारी मिली कि वह अपने दोपहिया वाहनों को बार-बार बदलता था और कई महंगी मोटरसाइकिलें चलाता था।

डोंगरे के पास बिना रजिस्ट्रेशन नंबर की महंगी बाइक थी, जिसे वह बेचने की योजना बना रहा था।

पुलिस ने एक योजना तैयार की जिसके तहत उन्होंने वाहन खरीदने की पेशकश कर उसे साहपुर में एक स्थान पर बुलाया और मंगलवार को उसे गिरफ्तार कर लिया।

अधिकारी ने कहा कि उसके पास से आठ दोपहिया वाहन बरामद किए गए।

उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान आरोपी ने खुलासा किया कि उसने ठाणे के पदघा, वाशिंद, उल्हासनगर और पड़ोसी नासिक जिले के इगतपुरी से मोटरसाइकिलें चोरी की थीं।

पुलिस ने कहा कि वह वाहनों की चोरी करने के बाद कुछ समय के लिए उनका इस्तेमाल करता था और फिर उन्हें बेचता था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारत अधिक खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन