महाराष्ट्र: जालना में किशोर के अपहरण और हत्या के मामले में दो युवक गिरफ्तार

By भाषा | Updated: August 8, 2021 20:57 IST2021-08-08T20:57:47+5:302021-08-08T20:57:47+5:30

Maharashtra: Two youths arrested in Jalna kidnapping and murder case | महाराष्ट्र: जालना में किशोर के अपहरण और हत्या के मामले में दो युवक गिरफ्तार

महाराष्ट्र: जालना में किशोर के अपहरण और हत्या के मामले में दो युवक गिरफ्तार

जालना, आठ अगस्त महाराष्ट्र के जालना में 15 वर्षीय एक किशोर की हत्या की गुत्थी पीड़ित के गांव के ही दो युवकों की गिरफ्तारी के साथ रविवार को सुलझ गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

एक अधिकारी ने बताया कि अनिकेत घुगे घनसावंगी तहसील के देवी दहेगांव से एक अगस्त को समाज सुधारक अन्नाभाऊ साठे की जयंती समारोह के दौरान लापता हो गया था।

घनसावंगी पुलिस थाने के सहायक निरीक्षक नितिन पतंगे ने कहा, ‘‘ हमारी जांच में शक की सूई महादेव शिंदे और आकाश शिेंदे पर गई क्योंकि ये दोनों उस दिन देर रात घर लौटे थे। इन दोनों की उम्र 19 साल है और ये देर से लौटने के बारे में संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए। इनके फ़ोन कॉल की जांच और पूछताछ के बाद दोनों ने फिरौती के लिए घुगे का अपहरण करने का अपराध स्वीकार किया।’’

उन्होंने बताया कि आरोपियों ने कहा कि वे फिरौती के लिए अपहरण की साज़िश को सही से अंजाम नहीं दे पाए इसलिए उन्होंने किशोर की हत्या करने फैसला किया। उन्होंने उसी रात किशोर पर पत्थर से हमला किया और गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी और शव को गन्ने के खेत में फेंक दिया।

उन्होंने बताया दोनों पर भारतीय दंड संहिता के तहत हत्या और अपहरण के अलावा अनुसूचित जाति/जनजाति (अत्याचार रोकथाम) कानून की प्रासंगिक धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Maharashtra: Two youths arrested in Jalna kidnapping and murder case

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे