लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र : नागपुर जिले में बिजली का करंट लगने से दो महिलाओं की मौत

By भाषा | Updated: October 5, 2021 22:34 IST

Open in App

नागपुर, पांच अक्टूबर महाराष्ट्र में नागपुर जिले के एक गांव में मंगलवार को सूखने के लिए कपड़े डालने के दौरान एक तार के संपर्क में आने पर बिजली का करंट लगने से दो महिलाओं की मौत हो गयी।

एक अधिकारी ने बताया कि यह हादसा नागपुर शहर से करीब 40 किलोमीटर कालमेश्वर में हुआ। अलका निरंजन वेरूलकर (42) लोहे के एक तार पर कपड़े सूखने के लिए डाल रही थी और यह तार बिजली के संपर्क में आ गया।

उन्होंने बताया कि महिला ने शोर मचाया जिसपर उसकी रिश्तेदार मंजू पुरूषोत्तम वेरूलकर (55) उसे बचाने आयी लेकिन इस बीच उसे भी बिजली का झटका लगा।

अधिकारी ने बताया कि दोनों महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गयी और करीब एक घंटे बाद जब कोई पड़ोसी आया तो उसने दोनों को मृत पाया। इस संबंध में दुर्घटनावश मौत का मामला दर्ज कर लिया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

क्राइम अलर्टजमीन विवाद और कई बार जेल, भू-माफिया गंगदयाल यादव, बेटा समेत 4 अरेस्ट?, पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी के काफी करीबी?

पूजा पाठAkshaya Tritiya 2026: कब है अक्षय तृतीया?, तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा मुहूर्त और सोना खरीदने का समय?

भारत अधिक खबरें

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया