लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र : दो चोरों ने जैन मंदिर से अष्टधातु की 16 मूर्तियों की चोरी की

By भाषा | Updated: December 17, 2020 18:12 IST

Open in App

पालघर, 17 दिसंबर महाराष्ट्र में पालघर जिले के विरार स्थित जैन मंदिर से दो अज्ञात चोरों द्वारा अष्टधातु की 16 मूर्तियों को चोरी करने का मामला सामने आया है जिसकी कीमत करीब 1.58 लाख रुपये है।

पुलिस ने बृहस्पतिवार को बताया कि घटना मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात सुबह ढाई बजे की है और मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे में चोरों की तस्वीर कैद हुई है।

पुलिस अधिकारी ने बताया,‘‘दो चोर मंगलवार-बुधवार की रात श्रीसंभवनाथ जैन मंदिर में दाखिल हुए और अष्टधातु की 16 मूर्तियों को चुरा कर दीवार फांदकर भाग गए, इन मूर्तियों की कीमत करीब 1.58 लाख रुपये है।’’

उन्होंने बताया कि मंदिर के पुजारी और न्यास के सदस्यों की शिकायत पर विरार थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है।

उन्होंने बताया, ‘‘घटना के समय पुजारी मंदिर में ही सोया था और सुबह करीब पांच बजे जब उठा तो मंदिर का मुख्य दरवाजा खुला मिला और प्रतिमाएं गायब थीं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे