लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र : दो राजस्व अधिकारी रिश्वत लेते गिरफ्तार

By भाषा | Updated: June 10, 2021 09:57 IST

Open in App

ठाणे, 10 जून भ्रष्टाचार रोधी ब्यूरो (एसीबी) ने पड़ोस के रायगढ़ जिले से दो राजस्व अधिकारियों को कथित तौर पर 50,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। एसीबी के अधिकारियों ने बताया कि आरोपियों ने एक व्यक्ति से उसकी भूमि खरीद सौदे को आधिकारिक रिकॉर्ड में अपडेट करने के नाम पर घूस मांगी थी।

व्यक्ति ने अपने एक साथी के साथ मिलकर महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले के मनगांव में 2019 में एक भूखंड खरीदा था।

एसीबी ने एक विज्ञप्ति में कहा कि जब शिकायतकर्ता खरीद के दस्तावेजीकरण के लिए भूमि राजस्व विभाग पहुंचा, एक तलथी और एक क्षेत्राधिकारी ने उसका नाम राजस्व रिकॉर्ड में दर्ज करने के लिए उससे कथित तौर पर 50,000 रुपये की मांग की।

यह व्यक्ति फिर एसीबी के पास पहुंचा जिसने जाल बिछाया और क्षेत्राधिकारी के कहने पर वहां पहुंचे तलथी को शिकायतकर्ता से घूस लेते हुए बुधवार को गिरफ्तार कर लिया।

एसीबी ने बाद में क्षेत्राधिकारी को भी गिरफ्तार कर लिया।

दोनों आरोपियों के खिलाफ भ्रष्टाचार रोकथाम कानून के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज कर लिया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू