लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र: तारापुर में औषधि उत्पादन इकाई में आग लगने से दो कर्मी घायल

By भाषा | Updated: February 14, 2021 13:12 IST

Open in App

पालघर, 14 फरवरी महाराष्ट्र के पालघर जिले के तारापुर में औषधि उत्पादन इकाई में आग लगने से दो कर्मी झुलस गए। एक दमकल अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि तारापुर के बोइसार इलाके में महाराष्ट्र औद्योगिक विकास निगम (एमआईडीसी) में स्थित औषधि इकाई में शनिवार पूर्वाह्न करीब साढ़े 11 बजे आग लग गई।

एमआईडीसी बोइसार दमकल केन्द्र के एक अधिकारी ने कहा कि दो कर्मी आग की चपेट में आ गए। उनमें से एक गंभीर रूप से घायल हुआ है जबकि दूसरे व्यक्ति को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है।

उन्होंने कहा कि घटनास्थल पर दमकल की दो गाड़ियां भेजी गईं और दो घंटों में आग पर काबू पा लिया गया। आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल