लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र : युवक की हत्या के आरोप में दो लोग गिरफ्तार

By भाषा | Updated: July 24, 2021 19:11 IST

Open in App

ठाणे, 24 जुलाई महाराष्ट्र के ठाणे जिले के उल्हासनगर शहर में 22 वर्षीय एक युवक की हत्या के मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

ठाणे ग्रामीण पुलिस के वरिष्ठ निरीक्षक सुरेश मनोर ने बताया कि उल्हासनगर शिविर संख्या पांच के रहने वाले दिलीप कुमार रामचंद्र पाल का शव सात जुलाई को पड़घा में बरामद किया गया था। दिलीप की गला रेत कर हत्या की गयी थी।

पुलिस के मुताबिक दिलीप के परिवार ने उनके लापता होने की शिकायत दर्ज कराई थी। जांच के दौरान इस मामले में उल्हासनगर निवासी विजय प्रजापति (24) और डोंबिवली के अंकित परमार (46) पर पुलिस को संदेह हुआ।

पुलिस अधिकारी के मुताबिक दिलीप विजय प्रजापति की बहन से प्रेम करता था, जिसको लेकर उसके परिवार को आपत्ति थी। विजय ने अंकित की मदद से दिलीप की हत्या की और शव को पाड़घा ले जाकर सड़क किनारे फेंक दिया। स्थानीय पुलिस इस मामले की विस्तृत जांच कर रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू