लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र : ठाणे में बच्चियों को अगवा करने के आरोप में दो लोग गिरफ्तार

By भाषा | Updated: January 8, 2021 12:03 IST

Open in App

ठाणे (महाराष्ट्र), आठ जनवरी महाराष्ट्र के ठाणे जिले में दो नाबालिग बहनों को अगवा करने के आरोप में एक व्यक्ति और उसकी महिला साथी को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

वागले इस्टेट पुलिस थाने में वरिष्ठ निरीक्षक डी एस धोले ने बताया कि महिला इन बच्चियों की रिश्तेदार थी, जिन्हें मुक्त करा लिया गया है और वे सुरक्षित हैं।

उन्होंने बताया कि दोनों बहनों की उम्र पांच और छह साल है। वे बुधवार को अपने घर के पास खेल रही थीं तभी महिला उन्हें अगवा कर फरार हो गयी।

धोले ने बताया कि अपने पुरूष साथी के साथ वह दोनों बच्चियों को भिवंडी शहर के पास कालहेर ले गयी।

बच्चियों के माता पिता ने शिकायत दर्ज करायी जिसके बाद पुलिस ने तलाश अभियान शुरू किया।

अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने आरोपियों सूफियां शेख (23) और अनिल गांबले (27) की पहचान तथा उनकी गिरफ्तारी के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाले। दोनों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

उन्होंने बताया कि मामले में जांच जारी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा