लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र : गढ़चिरौली में पुलिस के साथ मुठभेड़ में दो नक्सली मारे गए

By भाषा | Updated: May 13, 2021 14:04 IST

Open in App

मुंबई, 13 मई महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले में बृहस्पतिवार की सुबह सुरक्षा बलों के साथ मठभेड़ में दो नक्सलियों को मार गिराया गया।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि यह मुठभेड़ सुबह करीब छह बजे धानोरा तालुका के तहत मोरचुल गांव के जंगल में हुई जब गढ़चिरौली पुलिस की विशेष लड़ाकू इकाई सी-60 कमांडों की टीम और अन्य सुरक्षाकर्मी इलाके की गश्त कर रहे थे।

गढ़चिरौली पुलिस अधीक्षक अंकित गोयल ने बताया कि पुलिस को विशिष्ट सूचना मिली थी कि 25 नक्सलियों का समूह मोरचुल में जंगल में एकत्र हुआ है।

उन्होंने बताया कि पुलिस की टीम को देखकर, नक्सलियों ने उनपर गोलियां चलानी शरू कर दी जिसके बाद सुरक्षा कर्मियों ने भी जवाबी कार्रवाई की।

मुठभेड़ के बाद, विद्रोही घने जंगल में भाग गए।

गोयल ने बताया कि बाद में इलाके की तलाश के दौरान पुलिस को दो नक्सलियों के शव मिले जिसमें एक महिला थी और अन्य नक्सल संबंधित सामग्रियां मिली। साथ ही बताया कि दो विद्रोहियों की पहचान अभी बाकी है।

उन्होंने बताया कि पुलिस टीम अब अपने अड्डे पर लौट रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

क्रिकेटएक था जो विकेट के पीछे?, जितेश शर्मा के शानदार प्रदर्शन के बाद आरसीबी ने धोनी पर किया कटाक्ष, वीडियो

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां