लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्रः गढ़चिरौली में विरोध प्रदर्शन में शामिल दो नक्सली गिरफ्तार

By भाषा | Updated: October 28, 2021 16:57 IST

Open in App

नागपुर, 28 अक्टूबर पुलिस ने महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले की इटापल्ली तालुका में खदान परियोजना के खिलाफ आयोजित एक विरोध प्रदर्शन में शामिल दो नक्सलियों को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

यहां जारी एक बयान में कहा गया कि ग्रामीमों ने इटापल्ली तालुका में स्थित सूरजगढ़ खदान परियोजना के खिलाफ 26 अक्टूबर के विरोध में रैली का आयोजन किया था।

इसके अनुसार पुलिस को सूचना मिली थी की कुछ नक्सली इस रैली में शामिल हो सकते हैं है, जिसके बाद स्पेशल ऑपरेशन स्क्वॉड के कुछ कर्मियों को सादे कपड़ों में उग्रवादियों की गिरफ्तारी के लिए तैनात किया गया।

बयान में कहा गया कि पुलिस ने रैली के दौरान कार्रवाई दल सदस्य मुदा मासा जोही (32) और जन मिलिशिया सदस्य मैनू डोरपेटी को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार जोही गोरगुट्टा गांव की निवासी है। यह अति संवेदनशील एओपी गट्टा जाम्बिया के क्षेत्र में स्थित है। दोनों उग्रवादी कथित तौर पर तीन मुठभेड़ में शामिल रही हैं जो पिछले दो सालों में हुईं।

डोरेटेटी इटापल्ली के बाडमेटा की निवासी है और 18 सितंबर को एक व्य़क्ति की कथित हत्या में शामिल थी। वह 11 मई को एओबी गट्टा (जाम्बिया) पर हमले में शामिल रही। गिरफ्तार दोनों नक्सली पर दो-दो लाख रुपये का इनाम घोषित है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह