महाराष्ट्र: नदी से दो और शव मिले, डूबने से मरने वालों की संख्या बढ़कर तीन हुई

By भाषा | Updated: September 7, 2021 01:12 IST2021-09-07T01:12:14+5:302021-09-07T01:12:14+5:30

Maharashtra: Two more bodies found in river, death toll rises to three | महाराष्ट्र: नदी से दो और शव मिले, डूबने से मरने वालों की संख्या बढ़कर तीन हुई

महाराष्ट्र: नदी से दो और शव मिले, डूबने से मरने वालों की संख्या बढ़कर तीन हुई

नागपुर, छह सितंबर राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) की एक टीम ने सोमवार को महाराष्ट्र के नागपुर जिले में कन्हान नदी से दो लोगों के शव निकाले जो अपने तीन दोस्तों के साथ डूब गए थे। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि घटना के एक दिन बाद अब तक तीन शव नदी से निकाले जा चुके हैं जबकि दो लोगों की तलाश जारी है।

पुलिस ने कहा कि रविवार सुबह नदी में तैरने गए पांच लोग डूब गए थे। पीड़ित 12 लोगों के उस समूह का हिस्सा थे, जो पड़ोसी जिले यवतमाल से यहां पहुंचे थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Maharashtra: Two more bodies found in river, death toll rises to three

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे