महाराष्ट्र: चंद्रपुर जिले में तेंदुए के दो शावक मृत मिले

By भाषा | Updated: August 4, 2021 20:47 IST2021-08-04T20:47:15+5:302021-08-04T20:47:15+5:30

Maharashtra: Two leopard cubs found dead in Chandrapur district | महाराष्ट्र: चंद्रपुर जिले में तेंदुए के दो शावक मृत मिले

महाराष्ट्र: चंद्रपुर जिले में तेंदुए के दो शावक मृत मिले

चंद्रपुर, चार अगस्त पूर्वी महाराष्ट्र के चंद्रपुर जिले में बुधवार को तेंदुए के दो शावक मृत पाए गए। वन्य अधिकारियों ने बाघ के हमले में इन शावकों की मौत की आशंका जताई है।

ब्रम्हपुरी वन खंड के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि सिंदेवाही वन क्षेत्र के जबलपुर गाँव के निकट सड़क किनारे इन शावकों के कंकाल मिले थे। अधिकारियों ने बताया कि शावकों के शरीर पर जख्म के निशान हैं और घटनास्थल के निकट ही एक बाघ के पंजे के निशान भी मिले हैं जिससे आशंका है कि बाघ के हमले में ये गंभीर रूप से घायल हो गए हों। उन्होंने कहा कि मौत के कारणों का पता लगाने के लिए जांच जारी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Maharashtra: Two leopard cubs found dead in Chandrapur district

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे